{"_id":"632616b0eef6d80db674f314","slug":"pm-narendra-modi-s-birthday-celebrated-firozabad-news-agr5471880200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम नरेंद्र मोदी का मनाया जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम नरेंद्र मोदी का मनाया जन्मदिन
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया।भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में जलेसर रोड झील की पुलिया स्थित गुप्ता नर्सिंग होम में रक्तदान कैंप लगाया।सभासद सुशील जैन के नेतृत्व में गांधीपार्क में पौध रोपण किया गया।
विज्ञापन
विस्तार
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया। भाजयुमो ने रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 80 यूनिट रक्तदान किया। कई स्थानों पर विचार गोष्ठी भी हुई।
भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में जलेसर रोड झील की पुलिया स्थित गुप्ता नर्सिंग होम में रक्तदान कैंप लगाया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने शुभारंभ किया। महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, विधायक मनीष असीजा, नानकचंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, जिला महामंत्री राधेश्याम यादव, श्रीनिवास शर्मा,महापौर नूतन राठौर, पार्षद आशीष यादव, जिला महामंत्री आनंद अग्रवाल, अमित गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता शालू एवं सभी निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, पार्षद एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी विश्व के लोकप्रिय नेता हैं।
संयोजक राहुल यादव,राजेश, हिमांशु, मयंक,अभिषेक, राहुल आदि मौजूद थे। वहीं पॉलीवाल हॉल में मोदी के जन्मदिवस पर मोदी व्यक्तित्व पर प्रदर्शनी लगाई। शुभारंभ मेयर नूतन राठौर, नानक चंद्र अग्रवाल, रवींद्र लाल तिवारी, कौशल किशोर उपाध्याय आदि मौजूद रहे। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र सुमन के नेतृत्व में नगला करन सिंह पर प्रधानमंत्री का जन्मोत्सव मनाया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल युवा के प्रशांत माहेश्वरी के नेतृत्व में शास्त्री मार्केट एवं चंद्रशेखर आजाद मार्केट में प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाया गया। 21 किलोग्राम बूंदी के लड्डू का वितरण किया गया। मुख्य संरक्षक ब्रजेश शर्मा, संजय बंसल टिल्लू, निकेश जैन, खुशाल लालवानी शामिल थे।
विज्ञापन
जसराना में लगी नमो प्रदर्शनी
जसराना। जसराना के ब्लाक परिसर के साथ जसराना के स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल एवं पैरामेडिकल ऑफ इंस्टीट्यूट में पीएम मोदी के जन्मदिन पर केक काटा गया। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा के साथ तीस शैया अस्पताल में ब्लाक प्रमुख संध्या लोधी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी, जिलामंत्री डॉ. उम्मेद सिंह राजपूत ने फलों का वितरण किया। एका में नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता ने पीएम मोदी का जन्मदिवस नगर पंचायत में मनाया। भाजपा की उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई। गायों को हरा चारा खिलाया।
रक्तदान कर मनाया जन्मदिन
टूंडला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला पर रक्तदान शिविर लगाया। शिविर का शुभारंभ करते हुए विधायक प्रेमपाल धनगर ने कहा कि रक्तदान अवश्य करें। संयोजक भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा व अमित गुप्ता ने बताया कि टूंडला शिविर में 30 सहित जनपद में कुल 75 भाजापइयों ने रक्तदान किया। मोदी राठौर युवा सेना के पदाधिकारियों ने आनंद नगर में मिष्ठान वितरित किया। जिला महामंत्री महेश राठौर, विनोद राठौर आदि उपस्थित रहे।
72 पौधे रोपे, 72 महिलाओं को बांटी साड़ियां
शिकोहाबाद। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ ब्रज क्षेत्र के सह संयोजक राजीव गुप्ता के नेतृत्व में ग्रीन पार्क परिसर में केक काटा गया। 72 पौधे रोपे गए। महिलाओं को 72 साड़ियां वितरित कीं। आरएसएस के जिला प्रचारक मदन शास्त्री, सह जिला संघचालक हरिनरायन सिंह, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, विजय प्रताप यादव, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ठाकुर सुदीप सिंह,सीए अवधेश पाठक, अरुण गुप्ता, इसरार बब्बू,अजय मित्तल ने माथुर कॉम्प्लेक्स स्थित अरुण मेडिकल पर मिष्ठान वितरण किया। भाजपा नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशील यादव, विष्णु सक्सेना, अतुल तिवारी ने लॉर्ड कृष्णा हास्पीटल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किये। सभासद सुशील जैन के नेतृत्व में गांधीपार्क में पौध रोपण किया गया।
प्रधानमंत्री के चित्र पर की पुष्प वर्षा
सिरसागंज। सिरसागंज में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसका उद्घाटन फिरोजाबाद सांसद डा चंद्रसैन जादौन ने किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, पालिकाध्यक्ष सोनी शिवहरे, डा ललित मोहन, नगर अध्यक्ष केशवा गुप्ता, डा गुरूदत्त सिंह ने मोदी जी के चित्र पर तिलक कर पुष्प वर्षा की। कार्यक्रम में अविनाश सिंह भोले, सौरभ जादौन, रिंकू राना आदि शामिल रहे।