फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Playing with patients' lives: Doctor's relatives were doing treatment

मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़: चिकित्सक के रिश्तेदार कर रहे थे उपचार

Sat, 12 Mar 2022 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Playing with patients' lives: Doctor's relatives were doing treatment
सरकारी ट्रॉमा सेंटर में अनाधिकृत रूप से कार्य कर रहे दो युवकों को पुलिस ने भेजा जेल - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सीएमएस ने सरकारी टॉमा सेंटर में मरीजों का इलाज करते दो युवकों को पकड़ा है। इनमें से एक युवक चिकित्सक का रिश्तेदार है। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे चिकित्सक को फोन पर सेवानिवृत्त वार्ड ब्वाय के पुत्र ने जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा के निर्देश पर सीएमएस डॉ. श्याम मोहन गुप्ता और डॉ. राहुल जैन जांच करने शुक्रवार रात करीब दस बजे मेडिकल कॉलेज में बने सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सरकारी ट्रॉमा सेंटर में अनाधिकृत रुप से मरीजों का उपचार करते समय संकेत निवासी नगला विश्नू और दीपक यादव निवासी जैन नगर को पकड़ लिया। दोनों को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

सीएमएस द्वारा की गई इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ में हड़कंप मच गया। सीएमएस डॉ. श्याम मोहन गुप्ता पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि सरकारी ट्रॉमा सेंटर में कुछ युवक अनाधिकृत रुप से रात को मरीजों का उपचार करते हैं। उपचार के एवज में सुविधा शुल्क की मांग भी की जाती है। प्राचार्या के निर्देश पर शुक्रवार रात डॉ. राहुल जैन के साथ निरीक्षण को पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान दो लोगों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में अनाधिकृत रुप से दो युवकों को पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इनमें युवक संकेत सरकारी ट्रॉमा सेंटर में तैनात एक चिकित्सक का भांजा बताया गया है। जबकि दूसरा युवक उसका का साथी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल से सेवानिवृत्त वार्ड ब्वाय के पुत्र ने डॉ. राहुल जैन को फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। डॉ. राहुल का कहना है कि सीएमएस के साथ निरीक्षण की कार्रवाई के बाद वह आवास पर जा रहे थे। तभी सेवानिवृत्त वार्ड ब्वाय के पुत्र आकाश कश्यप का फोन आया। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसकी जानकारी उत्तर थाना पुलिस को देने के साथ ही तहरीर दी है। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव दुबे का कहना है कि चिकित्सक की ओर से नामजद तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी ट्रॉमा सेंटर में पकड़े गए युवक अनाधिकृत रुप से काम करते थे, इसके लिए वह मरीजों से पैसे की वसूली करते थे। पिछले काफी समय से यह युवक वसूली में लिप्त थे। लेकिन चिकित्सक का रिश्तेदार होने के कारण अन्य स्टाफ के लोग इनके खिलाफ बोलते से बचते थे। इन लोगों की प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों से भी साठगांठ थी। मरीजों को सरकारी एंबुलेंस की व्यवस्था न कर निजी एंबुलेंस से भेजने के एवज में दो से तीन सौ रुपये प्रति मरीज लेते थे।

थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि सरकारी ट्रॉमा सेंटर में अनाधिकृत रुप से काम करने वाले दोनों युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। वहीं चिकित्सक की तहरीर पर वार्ड ब्वाय के पुत्र के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत करने पर वार्ड ब्वाय की पत्नी द्वारा चिकित्सक से अभद्रता किए जाने के मामले में महिला को शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है। चिकित्सक को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed