फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Playgrounds will be built in 154 rural schools of the district

Firozabad News: जिले के 154 ग्रामीण स्कूलों में बनाए जाएंगे खेल के मैदान

Mon, 22 Jul 2024 01:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 22 Jul 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Playgrounds will be built in 154 rural schools of the district
फिरोजाबाद। ग्रामीण स्कूलों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए स्कूलों के खेल मैदानों को मनरेगा योजना से सुधारा जागा। सीडीओ दीक्षा जैन के निर्देश पर जिले में 154 खेल के मैदान का चिह्नांकन कर लिया है। इन मैदानों के सुधार पर करीब तीन करोड़ की धनराशि खर्च करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल के स्कूलों के खेल के मैदान नहीं होने के कारण स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़़ रहा है। स्कूलों की वाउंड्रीवाल कराने के बाद खाली जमीन मे खेल का मैदान बनाए जाने का निर्णय डीेएम रमेश रंजन एवं सीडीओ दीक्षा जैन ने लिया है। इन खेल के मैदानों को बनाए जाने के लिए जिले के सभी नौ ब्लाकों में भूमि का चिह्नांकन कराया जा रहा है। जिले में अभी तक 154 स्कूलों में खेल के मैदान बनाए जाने के लिए स्थान का चिह्नांकन कर लिया है। इन स्कूलों में खेल का मैदान बनाए जाने का प्रावधान किया गया है। उपायुक्त मनरेगा सुभाषचंद्र ने बताया कि जिले के 154 स्कूलों में खेल का मैदान बनाए जाने का काम मनरेगा योजना से कराने की तैयारी की गई है। स्कूलों में खेल का मैदान बनाए जाने के लिए भूमि का चिह्नांकन कर लिया है। किस मैदान को बनाने में कितनी धनराशि खर्च होगी इसका आंकलन टैक्नीकल टीम से कराया जा रहा है। करीब तीन करोड़ धनराशि खर्च होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




ब्लाकवार ब्योरा...
ब्लाक -खेल के मैदान
अरांव -14
एका -18
फिरोजाबाद -17
जसराना -17
खैरगढ़ -21
मदनपुर -16
नारखी -19
शिकोहाबाद-12
टूंडला -20
-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल -154
-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed