{"_id":"361ee6d8676a3dadde0452aa9d00ca79","slug":"players-showed-stamina-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 14 Dec 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायण महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में ओवर आल चैंपियन अभिलाषा और पुरुष वर्ग में विनीत कुमार बने।
महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्य राममोहन अग्रवाल नारायण कालेज की दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि थे। प्राचार्य डा. रामसेवक शर्मा ने कहा कि छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल का भी समान महत्व है। महाविद्यालय की दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अभिलाषा प्रथम, रिंकी एवं रितु द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में अभिलाषा प्रथम, वंदिता द्वितीय, बाल थ्रो में शिवा प्रथम, शिवानी द्वितीय स्थान पर, शार्टपुट में शिवा प्रथम, अभिलाषा द्वितीय स्थान पर, जेबलिन थ्रो में अभिलाषा प्रथम, वंदिता द्वितीय एवं दीक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आशीष शर्मा प्रथम, प्रतिमा ब्रह्मा द्वितीय स्थान पर, 200 मीटर दौड़ में वीरपाल सिंह प्रथम, 1500 मीटर दौड़ में दिनेश चंद्र प्रथम, संदीप एवं विकास यादव द्वितीय, नवीन कुमार तृतीय, शार्टपुट में विनीत कुमार प्रथम, वीरपाल सिंह द्वितीय एवं हीरालाल तृतीय, हैमर थ्रो में अतुल कुमार प्रथम, विनीत द्वितीय, डिस्कस थ्रो में हीरालाल प्रथम, मधुर द्वितीय व विनीत तृतीय, जेबलिन थ्रो में गौरव यादव प्रथम, ऊंची कूद में अतुल कुमार प्रथम, विनीत द्वितीय, लंबी कूद में गौरव प्रथम, 400 मीटर दौड़ में विकास यादव प्रथम तथा 5000 मी. मैराथन दौड़ में दिनेश चंद्र प्रथम, वीरपाल सिंह द्वितीय, विकास यादव तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार संदीप को प्रदान किया गया। छात्रा वर्ग में ओवर आल चैंपियन अभिलाषा एवं पुरुष वर्ग में विनीत कुमार घोषित किए गए। विजयी छात्रों को मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सदस्य राममोहन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डा. विनोद चतुर्वेदी, प्राचार्य डा. रामसेवक शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डा. वीके सक्सेना, डा.आरएस चौहान, डा. बीके श्रीवास्तव, क्रीड़ा सचिव डा.वेदानंद त्रिपाठी, डा. कुलदीप सक्सेना आदि शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. महेश आलोक ने किया।