{"_id":"62bdec8cf000be405a5abe5b","slug":"platation-firozabad-news-agr5386356194","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में वृहद पौधरोपण पांच से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में वृहद पौधरोपण पांच से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में वृहद पौधरोपण पांच से
तीन चरणों में रोपे जाएंगे 47.07 लाख पौधे, गड्ढा खुदाई का काम तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में पांच जुलाई से वृहद पौधरोपण अभियान शुरू होगा। इस बार शासन के निर्देश पर तीन चरणों में 47.07 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन विभाग ने पौधरोपण अभियान की तैयारी शुरू कर दी है।
पूरे प्रदेश में इस बार वर्षाकाल के दौरान 25 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी क्रम में पांच जुलाई में जिले में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। जनपद में 47.07 लाख पौधे रोपे जाने की तैयारी है। हालांकि पौधरोपण का कार्य इस बार तीन चरणों में पूरा होगा। पांच जुलाई को अभियान की शुरूआत के बाद सात जुलाई और इसके बाद 15 जुलाई को पौधे रोपे जाएंगे। अभियान के नोडल वन विभाग के अनुसार अभियान का काम 15 अगस्त तक चलेगा। वहीं जिले जिलाधिकारी द्वारा पौधरोपण को शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 23 लाख पौधे खुद वन विभाग द्वारा रोपे जाएंगे। शेष 24 लाख, सात हजार पौधे रोपने का लक्ष्य जिले के अन्य विभागों को दिया गया है। जिले के ग्रामीण अंचलों में पौधरोपण के लिए मनरेगा योजना के माध्यम से गड्ढे खोदने का काम कराया जा रहा है। वहीं शहरी निकायों में खुद के संसाधन के जरिए गड्ढा खुदाई के काम कराया जा रहा है।
तीन वर्षों में रोपे गए पौधे
वर्ष वर्षाकाल में रोपे गए पौधे
2018-19 17.50 लाख
2019-20 28 लाख
2020-21 32.80 लाख
(नोट- विभागीय आंकड़ों के अनुसार गत वर्षों में रोपे गए 78.30 लाख पौधों में प्राकृतिक आपदा, जानवरों द्वारा नष्ट किए जाने एवं उचित देखभाल के अभाव में 25 प्रतिशत तक पौधे नष्ट हो गए)
विज्ञापन
अन्य विभागों ने मांगी डिमांड
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वीरेंद्र कुमार के मुताबिक शासन द्वारा पौधरोपण का लक्ष्य व तिथि तय कर दी गई है। निर्धारित तिथि को पौधे रोपने के लिए अन्य विभागों से प्रथम चरण में पौधे रोपने को जरूरी डिमांड मांगी जा रही है।