{"_id":"66b227aeca3cfe650e0a0feb","slug":"pistol-slipped-hand-and-fell-down-during-hanging-it-on-waist-in-firozabad-goldsmith-injured-by-bullet-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कमर पर लगाते समय हाथ से छूटकर गिरी पिस्टल, स्वर्णकार के पैर को भेद गई गोली; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कमर पर लगाते समय हाथ से छूटकर गिरी पिस्टल, स्वर्णकार के पैर को भेद गई गोली; अस्पताल में भर्ती
Tue, 06 Aug 2024 07:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 Aug 2024 07:10 PM IST
सार
सुहागनगरी में कमर पर लगाते समय पिस्टल हाथ से छूटकर गिर गई। स्वर्णकार के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में स्वर्णकार ने दुकान बंद करते समय ड्रॉज से पिस्टल निकालकर कमर पर लगानी चाही, इसी समय वह हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गई। जमीन पर पिस्टल गिरते ही गोली चल गई। गोली स्वर्णकार के पैर में जा लगी। इससे वह जमीन पर गिर गया। परिजन और साथी व्यापारियों ने स्वर्णकार को प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया। स्वर्णकार ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
घटना उत्तर थाना क्षेत्र के घंटाघर के पास की है। ऑर्चिड ग्रीन निवासी लकी जिंदल स्वर्णकार हैं। घंटाघर के पास उनकी दुकान है। सोमवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद करते समय ड्रॉज में रखी 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल को निकालकर कमर पर लगा रहे थे। तभी अचानक स्वर्णकार के हाथ से पिस्टल छूटकर जमीन पर गिर गई। पिस्टल के जमीन पर गिरते ही गोली चल गई। गोली सीधे स्वर्णकार के पैर में जा लगी।
विज्ञापन
स्वर्णकार जमीन पर गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर साथी व्यापारी और परिजन उन्हें प्राइवेट ट्रामा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी। फिलहाल स्वर्णकार खतरे से बाहर हैं। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। लेकिन कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन