{"_id":"668c2c080595436bde071f24","slug":"pilgrimage-trips-by-stealing-from-uncles-house-four-arrested-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-128521-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मौसा के घर चोरी कर की तीर्थ यात्राएं, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मौसा के घर चोरी कर की तीर्थ यात्राएं, चार गिरफ्तार
Mon, 08 Jul 2024 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने अपने मौसा के घर लाखों की चोरी कर केदारनाथ, बद्रीनाथ और ऋषिकेश की तीर्थ यात्राओं के साथ आगरा क्लब में मौज करने वाले आरोपी सहित सुक्खा गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सात लाख के आभूषण व 15 हजार नकद बरामद किए हैं। साढ़ू के बेटे ने शौक पूरे करने के लिए करीब 25 लाख के आभूषण व 11.82 लाख नकदी चोरी की थी। मोहल्ला जैन नगर खेड़ा निवासी नवीन दुबे कथा के साथ धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। उन्होंने साली की मौत के बाद साढ़ू के बेटे अर्नव को लालन-पालन के लिए अपने पास रख लिया था। वह झा क्लासेज में कोचिंग करता था। घर में नकदी-आभूषण की देखरेख वही करता था। उसने अपने शौक पूरे करने के लिए घर से 11 लाख नकद, एटीएम से 82 हजार और करीब 25 लाख के आभूषण चोरी कर लिए। इसके बाद दोस्तों के साथ केदारनाथ, बद्रीनाथ, ऋषिकेश की यात्रा की। फिर आगरा क्लब में अय्यासी की।
एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि छह जुलाई को पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद एसओ वैभव कुमार, एसआई अर्जुन राठी ने जैन नगर निवासी सचिन, टूंडला के हिरनगांव निवासी अर्नव, न्यू रामगढ़ निवासी राजकुमार, जैन नगर निवासी सुजल को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सात लाख के आभूषण व 15 हजार नकद, एक आईफोन बरामद किया है।
-- -
खाता भरने के लिए बनाई आभूषण चोरी की योजना
जैन नगर के शिवा, रोहित और प्रांजल अभी फरार हैं। अर्नव इनके स्कूल का दोस्त है। अर्नव के अलावा बाकी सभी बेरोजगार थे। इन सभी ने अर्नव की बहन के एटीएम से 82 हजार पार कर दिए और बाद में खाता भरने के लिए घर से असली आभूषण चोरी कर नकली बनवाकर असली की जगह रखने की योजना बनाई। असली आभूषण बेचकर आरोपियों ने तीर्थ यात्राएं की थीं।
विज्ञापन
-- -
दोस्तों की बातों में आकर सुक्खा गैंग में शामिल हुआ अर्नव
एसओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अर्नव को नशे का आदी करने के बाद घर से चोरी करवाने लगे थे। आभूषण बेचकर कुछ पैसे भी उसे दिए थे। इसके बाद वह पैसे भी नशे में खर्च करा दिए। वह सूखा नशा करते थे। इसलिए गैंग का नाम सुक्खा गैंग रख लिया। अर्नव भी उनकी बातों में आकर सुक्खा गैंग का सदस्य बन गया।