फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Piles of dirt are everywhere in Vibhav Nagar, Ganesh Nagar is clean

विभव नगर में जगह-जगह लगे हैं गंदगी के ढेर, गणेश नगर साफ

Mon, 20 Sep 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Piles of dirt are everywhere in Vibhav Nagar, Ganesh Nagar is clean
विभव नगर कॉलोनी क्षेत्र में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। डेंगू, मलेरिया एवं वायरल बुखार का असर भले ही शहर की पॉश कालोनियों में कम हो लेकिन गंदगी का आलम यहां कम दिखाई नहीं दिया। इन कॉलोनियों के खाली प्लाटों में गंदगी का अंबार लगा है तो पार्क में जलभराव है। शहर की पॉश कॉलोनी गणेशनगर में जरूर साफ-सफाई है। लेकिन दूसरी पॉश कालोनी विभव नगर में कूड़े का ढेर तक नहीं उठाया गया। खाली प्लाटों में भी गंदगी का साम्राज्य दिखाई दिया। अमर उजाला की टीम ने इन कॉलोनियों में जो हाल देखा प्रस्तुत है उसकी रिपोर्ट....
विज्ञापन

विभव नगर
पॉश कालोनी विभवनगर में प्रवेश करते ही पानी की टंकी के समीप खाली प्लॉट पर गोबर का ढेर पड़ा था। इसकी दुर्गंध दूर-दूर तक मार रही थी। गोबर उठाने को मजदूर लगे थे। थोड़ा आगे बढ़ने पर पुलिस चौकी के समीप नगर निगम का कूड़ा एकत्रित था। आवारा जानवर कूड़े पर विचरण कर रहे थे। कॉलोनी के खाली प्लॉटों में पानी भरने के साथ झाड़ियों के कारण मच्छरों का प्रकोप दिखाई दिया। इतना ही नहीं चौकी के पीछे खाली प्लॉट पर बारिश का पानी भरा था। पुष्पेंद्रपाल सिंह ने बताया कि यह तो चिल्ड्रन पार्क है। आज तक पार्क नहीं बना। यह हाल सिर्फ एक किनारे का नहीं बल्कि कॉलोनी के खाली प्लाटों में चहुंओर गंदगी दिखाई दी।
विज्ञापन

गणेश नगर
पॉश कॉलोनी गणेश नगर में प्रवेश करते ही रोड के दोनों सहारे मकानों के चल रहे कंट्रक्शन के कहीं ईंट, गिट्टी बालू पड़ी थी तो किसी मकान के बाहर पत्थरों के टुकड़े थे। प्रत्येक गेट पर स्टाफ तैनात था। अंदर प्रवेश किया तो कुछ प्लॉट खाली पड़े थे। लेकिन इनकी ऊंचाई ठीक होने के कारण गंदगी का आलम यहां दिखाई नहीं दिया। खाली प्लाटों में गंदगी नहीं थी। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना था कि यहां साफ सफाई ठीक ढंग से होती है। इस कालोनी के बाशिंदे खुद भी सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभवनगर कॉलोनी में वायरल बुखार, डेंगू के मरीजों की संख्या तो कम है क्योंकि लोग खुद ही घरों पर सावधानी बरत रहे हैं। मच्छरदानी का प्रयोग करने के साथ साफ-सफाई पर ध्यान रखते है। निगम की साफ सफाई व्यवस्था जितनी बेहतर होनी चाहिए वह नहीं है। -कृपाशंकर मिश्रा, विभवनगर ।

- गणेशनगर कालोनी में साफ सफाई की ओर खुद वहां रहने वाले लोग खुद ही ध्यान देते हैं। काफी हद तक कॉलोनी साफ सुथरी है। डेंगू, वायरल बुखार के संज्ञान में आने के बाद और सावधानी बरत रहे हैं। -सचिन मित्तल, गणेश नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed