फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   photografi day

फोटोग्राफी की दुनिया में अब सेल्फी का क्रेज

Tue, 18 Aug 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
photografi day
प्रकृति को अपने कैमरे में कैद करते सौरभ शर्मा - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। तस्वीरें हमारे कल और आज का आइना होती हैं। कहा भी जाता है कि जो हजार शब्द नहीं कह सकते। वह केवल एक फोटो कह देता है। वक्त के साथ-साथ कैमरे बदले, तस्वीरें बदलीं और अब जमाना सेल्फी तक आ पहुंचा है। समय परिवर्तन के साथ-साथ फोटोग्राफी का क्रेज भी बदल गया है। बदलते वक्त के साथ कैमरे से लेकर फोटो क्वालिटी में बदलाव आए। अब हर हाथ में एक मोबाइल कैमरा पहुंच गया है।
विज्ञापन

पाकिस्तान बनने के बाद पासपोर्ट फोटो का बढ़ा प्रचलन
सेंट्रल टॉकिज पर स्टूडियो संचालक सुरेशचंद्र शर्मा बताते हैं कि 65 साल पहले फोटोग्राफी शुरू की थी। उस समय उम्र 15 साल थी। पिताजी ने फोटोग्राफी 1934 से पहले की थी। उस समय लाहौर पाकिस्तान से बाक्स कैमरा लेकर आए थे। पुराने जमाने में पीओपी पेपर पर फोटो प्रिंट होता था। सिर्फ पैसे वाले और शौकिया लोग ही फोटोग्राफी स्टूडियो पर आकर कराते थे। पाकिस्तान बना सन 1947 से पासपोर्ट फोटो की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि हमारे ताऊ भगवान सहाय ने अंग्रेजों से कैमरा चलाना सीखा था। अब फोटोग्राफी का स्वरूप बिल्कुल बदल गया है। डिजिटल कैमरे हैं। हर आदमी के पास कैमरा युक्त मोबाइल है।
विज्ञापन

तीसरी पीढ़ी कर रही है फोटोग्राफी
बर्तन वाली गली में स्टूडियो संचालक दिलीप कुमार ने बताया कि हमारे पिताजी ने सन 1952 से फोग्राफी शुरू की थी। मेंड कैमरा से फोटोग्राफी होती थी, जो कुछ समय तक तहसील में देखे जाते थे। रंगीन फोटोग्राफी का क्रेज तो 1980 से आया है। हमारी तीसरी पीढ़ी फोटोग्राफी कर रही है। उन्होंने बताया कि स्टूडियो फोटोग्राफी का क्रेज घटा है, मगर आउटडोर फोटोग्राफी का क्रेज बढ़ गया है। शादी में ड्रोन कैमरे, प्री वीडिंग फोटोग्राफी के अलावा लोग उत्सव में अलग-अलग प्रकार के फोटो कराते हैं। पहले हर छोटे, बड़े उत्सव में फोटोग्राफी कराई जाती थी। अब हर आदमी के हाथ में मोबाइल कैमरा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकृति की पांच हजार फोटो क्लीक और प्रिंट की
मोहल्ला दुर्गा नगर निवासी सौरभ शर्मा ने कहा कि सन 2009 से प्रकृति फोटोग्राफी का बहुत शौक था। कंपनी की ओर से जर्मनी गए। यहां से फोटोग्राफी के शौक को पूरा करने के लिए कई स्थानों पर जाते थे। बताया कि आस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड, यूरोप में पर्वत, नदी, समुद्र, जानवर आदि चीजें पसंद आईं। उनको कैमरे में कैद किया। करीब पांच हजार से ज्यादा फोटो स्वयं क्लिक करके उनका प्रिंट निकलवाया और घर की दीवारों पर सजाया है। मेरे कहीं जाने का मतलब सिर्फ समय व्यतीत करना नहीं होता था, बल्कि उस दृश्य को अलग अंदाज में लेना होता था।

मोबाइल के इतने अच्छे कैमरे
फिरोजाबाद। सेल्फी की शौकीन सोना जैन बताती हैं कि मोबाइल के कैमरे इतने अच्छे हैं कि पासपोर्ट फोटो के अलावा अन्य फोटो के लिए स्टूडियो जाने की जरूरत नहीं होती। मोबाइल पास हो तो हर वक्त को कैद कर लो। कहीं घूमने जाओ या घर में कोई कार्य हो, मोबाइल में ही कैद कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed