{"_id":"6418a509f074985d1c0ea495","slug":"photo-viral-with-ashala-on-social-media-case-filed-firozabad-news-c-25-1-96973-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सोशल मीडिया पर असलहा के साथ फोटो वायरल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सोशल मीडिया पर असलहा के साथ फोटो वायरल, मुकदमा दर्ज
Mon, 20 Mar 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर असलहा के साथ फोटो वायरल, मुकदमा दर्ज
फिरोजाबाद। उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला जैन नगर खेड़ा निवासी युवक की तहरीर पर पुलिस ने बड़ी छपैटी निवासी एक युवक के खिलाफ सोशल मीडिया पर धमकी देने और असलहा के साथ फोटो वायरल किए जाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।
पीड़ित संदीप बंसल निवासी जैन नगर खेड़ा थाना उत्तर का कहना है कि दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी छपैटी निवासी राजीव जैन के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर किया था। जिसमें दक्षिण पुलिस ने आरोपी राजीव जैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तब से राजीव जैन का पुत्र मंयक जैन उससे रंजिश मानने लगा है। मंयक जैन सोशल मीडिया पर धमकी देने के साथ ही असलहा के साथ फोटो वायरल कर रहा है। जिससे पीड़ित को जानमाल का खतरा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में यदि आरोपी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।