फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Photo- The track of the canal was cut due to rain water, dirty water filled in the fields

Firozabad News: फोटो-बारिश के पानी से रजबहा की पटरी कटी, खेतों में भरा गंदा पानी

Sat, 21 Jun 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 21 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Photo- The track of the canal was cut due to rain water, dirty water filled in the fields
ग्रामीणों की शिकायत के बाद शाम को बोरियां रखकर पानी को रोका गया। संवाद
फिरोजाबाद। बारिश के साथ निचले इलाकों में जलभराव लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। शहर से निकलने वाले हाथरस- फिरोजाबाद रजबहा का पानी पटरी कट जाने के कारण ग्रामीण इलाकों में भरना प्रारंभ हो गया है। सिंचाई विभाग एवं नगर निगम के अधिकारी अभी तक रजबहा के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं कर सके हैं। इसके कारण यह पानी मुसीबत बढ़ाने का काम करेगा।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से बारिश होने के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश का पानी भरने के कारण लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। हाथरस-फिरोजाबाद रजबहा का पानी ग्रामीण अंचल में पटरी कटने के कारण मुसीबत बन गया है। आसफाबाद क्रासिंग पार करते ही ग्राम मोढ़ा के पास पटरी खेतों की ओर कट जाने के कारण रजवहा में शहर के नाले एवं नालियों का जाने वाला पानी किसानों के खेतों में भरना प्रारंभ हो गया। इसके कारण किसान काफी परेशान है। नगला मुल्ला, मोढ़ा के साथ-साथ आसपास गांव के किसान रजबहा की पटरी चौड़ी कराने के साथ शहर के पानी की निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग कई बार कर चुके है। लेकिन नगर निगम प्रशासन के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है। बल्कि नई आबादी का पानी रजवाह में डालने के कारण यह मुसीबत बढ़ाने का काम कर रहा है। प्रधान संघ जिलाध्यक्ष राम निवास यादव ने कहा कि रजबहा का पानी कटने से करीब 150 बीघा फसल डूब जाती है। वहीं 50 घरों में पानी भरता है।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सिंचाई विभाग की टीम ने जरूर बोरी लगाकर सुधार किया है। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान नहीं किया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed