फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pepper trader to 34 thousand robbed

मिर्च व्यापारी से 34 हजार लूटे

Mon, 27 Jul 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 27 Jul 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Pepper trader to 34 thousand robbed
शिकोहाबाद। मिर्च व्यापारी को बोलेरो सवार लुटेरों ने सवारी के रूप में गाड़ी में बैठाकर लूट लिया। व्यापारी से बदमाश 34 हजार रुपये लूटने के बाद चलती गाड़ी से फेंककर भाग गये।
विज्ञापन

बल्देव रोड, टूंडला निवासी मिर्च व्यापारी मुख्त्यार पुत्र नसीम कुरैशी दोपहर 12  बजे हाईवे स्थित मंडी समिति में बेची गई मिर्चों का तगादा वसूलने आए थे। तगादे में उन्हें 34  हजार रुपये मिले। इसके बाद वह मंडी समिति के बाहर आकर टूंडला जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगे। तभी एक बोलेरो उनके पास आकर रुकी। गाड़ी का चालक आगरा चलने  की आवाज लगा रहा था। मुख्त्यार ने उससे टूंडला  जाने की बात कही तो  चालक ने मुख्त्यार को गाड़ी में बैठा लिया। बोलेरो में कुछ सवारियां पहले से बैठीं थीं। भूड़ा नहर से आगे अन्य सवारियों के रूप में बैठे बदमाशों ने मुख्त्यार के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर जेब में रखे 34 हजार रुपये लूट लिए। बाद में लुटेरे मिर्च व्यापारी को चलती गाड़ी से रूपसपुर के पास फेंककर भाग गए। पीड़ित मिर्च व्यापारी ने थाने में अज्ञात 5-6 बोलेरो सवार लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बताते चलें 24 जुलाई को लहसुन व्यापारी संजय गुप्ता निवासी डाहिनी से घिरोर जाते समय स्कार्पियो सवार लुटेरों ने मारपीट कर 1.68 लाख रूपये लूट लिए थे। मामले में भी पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed