फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   People will overthrow the anti-people government of BJP- Satyanand Giri

भाजपा की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता-सत्यानंद गिरि

Tue, 17 Aug 2021 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
People will overthrow the anti-people government of BJP- Satyanand Giri
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद गिरि महाराज ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी सरकार के खिलाफ जनता आवाज बुलंद करेगी। आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
विज्ञापन

सपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि सपा के एक-एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभी से जुट जाएं। प्रत्येक बूथ तक कार्यकर्ता को पहुंचना है।सपा जिलाध्यक्ष दुर्गपाल उर्फ डीपी यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इस कार्य को जिले में बखूबी ढंग से करेंगे। इसकी रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दुर्गपाल उर्फ डीपी यादव के नेतृत्व में अतिथियों का शाल ओढ़ाकर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश सचिव अलकेश सविता, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, जिला महासचिव कमल दिवाकर, जिला प्रवक्ता प्रेम यादव, महानगर अध्यक्ष जर्रार अहमद राजू, अब्दुल वाहिद चेयरमैन, डॉ. संजय यादव, खालिद नसीर, शिवप्रताप यादव, चंद्रकांत यादव, पूर्व चेयरमैन राकेश दिवाकर, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, जिला उपाध्यक्ष योगेश गर्ग, नौशाद अली सिद्दीकी सहित काफी सपाई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed