{"_id":"65900363c59e78cf340b65b0","slug":"people-were-stunned-to-see-the-students-malkhamb-demonstration-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-14003-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: विद्यार्थियों का मलखंभ प्रदर्शन देख दंग रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: विद्यार्थियों का मलखंभ प्रदर्शन देख दंग रह गए लोग
Sat, 30 Dec 2023 05:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 30 Dec 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों का मलखंभ प्रदर्शन देख दंग रह गए लोग
- जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिए विद्यालय में वॉकिंग पथवे बनाने के निर्देश
- आर्य गुरुकुल महाविद्यालय की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज। करहल रोड स्थित आर्य गुरुकुल महाविद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन धूमधाम से हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह, विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी विवेक राजपूत ने विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स दिए।
कार्यक्रम से पूर्व महाविद्यालय के छात्रों ने अथितियों का स्वागत माथे पर टीका लगाकर किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में छात्रों ने दीपासन, रस्सा मलखंभ के आसनों का अद्भुत प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह व चेयरमैन रंजना सिंह छात्रों के प्रदर्शन देख दंग रह गई। विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी विवेक राजपूत ने छात्रों को कंबल प्रदान किए। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में तरुण वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में राहुल, लंबीकूद में अंशू दुबे, किशोर वर्ग की लंबीकूद व ऊंची कूद में सचिन, बाल वर्ग की 600 मीटर दौड़ में अनुराग, 200 मीटर दौड़ में देवनारायण, जलेबी दौड़ में रिषभ विजेता रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने छात्रों के लिए वाॅकिग पाथवे बनवाने के मांग को स्वीकृत किया और जल्द कार्य कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। प्रबंध समिति अध्यक्ष गजेंद्र सिंह आढ़तिया ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। कोषाध्यक्ष रतन सिंह, उप प्रबंधक ज्ञानेंद्र सिंह, योगेश गुप्ता, हरेंद्र सिंह सोनी, नितिन सिंह मौजूद रहे।