{"_id":"6a7a0b478234d418d302bcb2","slug":"people-troubled-by-damaged-road-warn-of-agitation-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-181851-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: टूटी सड़क से लोग परेशान, दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: टूटी सड़क से लोग परेशान, दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
112, टूंडला में विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर को ज्ञापन सौंपते आप और हम के पदाधिकारी व अन्य संगठ
टूंडला। राधिका विहार फेस-1 कॉलोनी की वर्षों पुरानी जर्जर सड़कों और नालियों की समस्या पर सामाजिक संगठन आप और हम के नेतृत्व में क्षेत्रीय निवासियों ने टूंडला विधायक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सड़कों को बनाए जाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से कॉलोनी की सड़कें खस्ताहाल हैं। जलभराव के कारण स्कूली बच्चों और राहगीरों का निकलना मुश्किल हो जाता है। वार्ड संख्या 10 में विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर का निवास है। श्मशान रोड जैसी मुख्य सड़कें भी लंबे समय से उपेक्षित हैं।
निवासियों का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष भंवर सिंह को समस्या से अवगत कराया गया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। मामले में विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया है कि सड़कों की मरम्मत जल्द करवाई जाएगी।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में बीएस बेदी, जसवीर यादव, उदयवीर सिंह फौजी, राजू गांधी, देवेंद्र पाल, राजकुमार, प्रशांत यादव, दिनेश बैनिवाल, पवनेश करन (मीडिया प्रभारी) समेत कई कॉलोनीवासी शामिल हैं।