फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   people taking moment by moment updates

Firozabad News: पल-पल का अपडेट लेते रहे लोग

Sat, 13 May 2023 05:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 13 May 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
people taking moment by moment updates
पल-पल का अपडेट लेते रहे लोग
विज्ञापन

फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव में नगर निगम व तीन नगर पालिका और नगर पंचायत के मतगणना स्थलों पर शनिवार की सुबह शुरू हुई। टेबलों के आधार पर शुरू हुई गणना व जारी आंकड़ों को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया। शहर व नगर पंचायत के कस्बों में बैठे लोग नतीजों पर दिन भर नजर गड़ाए रहे।

बीते चार मई को हुए निकाय चुनाव के नतीजे सुबह करीब 10 बजे तक आने शुरू हो गए थे। शहर में नवीन मंडी परिसर में बने मीडिया सेंटर व नगर पंचायतों में बने मीडिया सेंटरों पर मौजूद मीडिया कर्मियों के माध्यम से सोशल मीडिया पर अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों के टेबल वार आंकड़ों की सूचना पोस्ट होने लगी। मतगणना स्थल के बाहर नुक्कड़ चौराहों पर मौजूद लोगों के ग्रुप ने भी नतीजों की सूचनाएं शेयर कीं। रुझान और घटत-बढ़त पर चर्चाओं का सिलसिला भी दिन भर जारी रहा। यही नहीं फोन के माध्यम से भी लोग मतगणनास्थल से घोषित होने वाले नतीजों की पल-पल खबर लेते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed