{"_id":"659ed8709f4da85f3809fea5","slug":"people-suffering-from-cold-and-cold-diarrhea-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-15005-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सर्दी-जुकाम और कोल्ड डायरिया से जकड़ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सर्दी-जुकाम और कोल्ड डायरिया से जकड़ रहे लोग
Wed, 10 Jan 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सर्दी बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। लोग सर्दी-जुकाम और कोल्ड डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को मेडिकल कॉलेज के पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी में सर्दी से पीड़ित मरीज ही ज्यादा रहे। सर्दी में प्रयोग होने वाली दवाओं की खपत भी बढ़ गई है।कई दिनों से ठंड अपने चरम पर है। मंगलवार को सुबह तेज बारिश हुई। बूंदाबांदी के साथ ही काफी ठंडा रहा था। बुधवार को सुबह से धूप निकल गई। इसके चलते सुबह से ही मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। मेडिकल कॉलेज में 1210 मरीज पहुंचे। इसमें 310 मरीज मेडिसन विभाग की ओपीडी में पहुंचे। इनमें करीब 60 फीसदी मरीज सर्दी-जुकाम और कोल्ड डायरिया के रहे। मेडिसन विभाग के अध्यक्ष डाॅ. मनोज कुमार का कहना है कि इस मौसम में जहां बच्चों को सर्दी का असर हो रहा है। वहीं बुजुर्ग लोगों को भी सर्दी अपनी चपेट में ले रही है। इस मौसम में गर्म पानी का इस्तेमाल फायदेमंद है। सबसे अधिक मरीज जुकाम, शरीर में जकड़न, सिर दर्द और कोल्ड डायरिया के सामने आए हैं। कहा कि ऐसे में डॉक्टर की बिना सलाह के कोई भी दवा न खाएं।
-- -
इन दवाओं की बढ़ी खपत
सर्दी के मौसम में बीमार हो रहे लोगों को सबसे अधिक खांसी की सिरप एमएथ्रिल, एजिथ्रोमाइसीन, पीसीएम, ओमेज, सिटराजिन आदि दवाओं की जरूरत पड़ रही है। सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने बताया कि सर्दी के मौसम ने जिन दवाओं की आवश्यकता है वह अस्पताल में भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। दवाओं की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
-- -- -
ऐसे करें बचाव
-सर्दी में पूरे कपड़े पहने और मास्क का प्रयोग करें।
-ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें।
-गर्म पानी और गर्म पेय पदार्थो का ही सेवन करें।
-कमरे का तापमान सामान्य रखें।
-सिर और पैरों को ढककर रखें और जरूरी काम के लिए ही घर से निकलें।
-परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।
--
-लगातार सर्दी बढ़ रही है। ऐसे में निमोनिया और बुखार के अलावा सर्दी से होने वाली बीमारी से ग्रस्त मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। मरीजों की सुविधा के लिए दवाओं का पूरा स्टॉक है। किसी भी मरीज को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए वह खुद अस्पताल के वार्डों से लेकर ओपीडी तक समय-समय पर चेक करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. नवीन जैन, सीएमएस मेडिकल कॉलेज