फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   People of the area disappointed due to non-stoppage of Kanpur Shatabdi

Firozabad News: कानपुर शताब्दी का ठहराव नहीं होने से क्षेत्र के लोग मायूस

Fri, 15 Mar 2024 07:58 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 15 Mar 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
People of the area disappointed due to non-stoppage of Kanpur Shatabdi
कानपुर शताब्दी का ठहराव नहीं होने से क्षेत्र के लोग मायूस
विज्ञापन




विधायक ने लिखा रेलमंत्री को पत्र, भाजपाइयों ने डिप्टी सीटीएम को पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। रेल मंत्रालय द्वारा टूंडला रेलवे स्टेशन पर नंदनकानन एक्सप्रेस के साथ ही कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव का नोटिफिकेशन जारी करने के बाद भी अभी तक उसका ठहराव नहीं किया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार ठहराव में पेंच फंस गया है, इसलिए फिलहाल इसका ठहराव नहीं है। इससे टूंडला की जनता मायूस है। क्षेत्रीय विधायक व पालिकाध्यक्ष व अन्य संस्थाओं ने शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है।



रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक/कोचिंग विवेक कुमार सिन्हा ने 22 फरवरी को नोटिस जारी कर टूंडला रेलवे स्टेशन पर में नंदनकानन व कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव को हरी झंडी दी थी। रेलवे ने एक मार्च से नंदन कानन एक्सप्रेस का तो टूंडला में ठहराव कर दिया, लेकिन कानपुर शताब्दी का ठहराव अभी तक नहीं किया गया। रेलवे सूत्रों का कहना है कि कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव फिलहाल रद्द कर दिया गया है। इसके पीछे शताब्दी ट्रेन के ठहराव होने से इसके आसपास ही दौड़ने वाली राजधानियां प्रभावित होंगी। इससे टूंडला क्षेत्र क लोग हैरान हैं।
विज्ञापन


मामले में क्षेत्रीय विधायक प्रेमपाल धनगर ने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के नाम पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कानपुर शताब्दी के जल्द ठहराव की मांग की है। बुधवार को भाजपाइयों ने रेलवे के उप मुख्य यातायात प्रबंधक अमित सुदर्शन को विधायक द्वारा लिखा गया पत्र सौंपा। इस मौके पर रूपेश शुक्ला, संजय परमार, रामतीर्थ चक, सुदीप शर्मा उपस्थित रहे। वहीं पालिकाध्यक्ष भंवरसिंह एवं आप और हम संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस बेदी, राजकिशोर रावत, दिनेश गौतम, प्रेम सागर तिवारी, साजिद, बंगाली बाबू, वीरेंद्र कुमार, लक्की जैन ने डीआरएम प्रयागराज को पत्र भेजकर शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed