फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   People of slums made aware

मलिन बस्तियों के लोगों को किया जागरूक

Sun, 05 Dec 2021 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
People of slums made aware
फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार के निर्देश पर मलिन बस्तियों के लोगों को उड़ान कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक करने और विकास कार्य कराने के लिए नगर निगम द्वारा शिविरों का आयोजन शनिवार से शुरू कर दिया गया। उड़ान यूपी के प्रथम दिन रामनगर, छपरिया और हिमायूंपुर में शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कैंपों का शुभारंभ मेयर नूतन राठौर व नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर मेयर नूतन राठौर ने लोगों को स्वास्थ्य, बैंकर्स, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही मलिन बस्तियों में स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण-परिवेश का निर्माण करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर निगम एवं कोमल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। शिविर में एक गर्भवती महिला की गोदभराई की गई। अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय, उपनगर आयुक्त संतोष कुमार यादव, महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, दलवीर सिंह, पुष्पा राठौर, अतुल कुमार पांडेय, तारकेश्वर पांडेय, शिवराज गौतम, दिनेश पाल सिंह, मनोज श्रीवास्तव, विपिन कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed