फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   People having Faith and devotion gathered in the temples of the goddess Durga

देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था एवं भक्ति का सैलाब

Sun, 02 Oct 2016 01:19 AM IST
Amar ujala
Amar ujala Updated Sun, 02 Oct 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
People having Faith and devotion gathered in the temples of the goddess Durga
देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था एवं भक्ति का सैलाब - फोटो : Amar ujala

विज्ञापन
मां कैलादेवी भवन, वैष्णोदेवी धाम पर तड़के तीन बजे पहुंचें हजारों श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों पर आस्था एवं श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने तड़के मंगलादर्शन किए। घरों में कलश एवं माता की चौकी स्थापित की गई।
शरदीय नवरात्रि की शुभारंभ होने के साथ तड़के तीन बजे से हनुमानगढ़ स्थित मां राज राजेश्वरी कैलादेवी भवन के प्रांगण में श्रद्धालुओं के आने का क्रम प्रारंभ हुआ और यह चलता ही रहा। तड़के चार बजे जैसे ही मां के भवन के पट खुले तो श्रद्धालुओं की भीड़ भी मंदिर प्रांगण में दर्शन को उमड़ पड़ी। हाइवे किनारे उसायनी स्थित मां वैष्णोदेवी धाम पर ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही शहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु तड़के मंगलादर्शन को पहुंचे। माता वाला बाग स्थित बड़ी माता मंदिर, जलेसर रोड पर स्थित मां काली मंदिर, सिनेमा चौराहा स्थित दुर्गा माता मंदिर, बड़ी छपैटी स्थित 84 घंटा मंदिर, चंद्रवार गेट स्थित पथवारी माता मंदिर, जोशियान एवं कोटला स्थित पथवारी माता के मंदिर, लेबर कालोनी, आवास विकास कालोनी सुहागनगर, पाश कालोनी विभवनगर, गणेश नगर के साथ कोटला रोड नगला करन सिंह स्थित माता मंदिर के साथ ही ग्रामीण अंचल में देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मोहल्ला चौबान स्थित माथुर चतुर्वेदी समाज के परिवारों में नवरात्रि की पूजा अर्चना की गई। मोहन माता मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन


चाक चौबंद रहीं पुलिस की व्यवस्थाएं
मां राज राजेश्वरी कैलादेवी भवन पर मंगलादर्शन में भीड़ के आने को ध्यान में रखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात था। मेला प्रभारी के साथ काफी पुलिस बल तैनात रहे। महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्रि की शुरुआत, फलाहार महंगा
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने के साथ फलाहार काफी महंगा हो गया। सेव की कीमत 80 से लेकर 125 रुपए तक पहुंच गई वहीं केला 30 से लेकर 40 रुपया प्रति दर्जन तक पहुंच गया। इसके साथ ही अन्य फल एवं कूटू का आटा व अन्य सामग्री की डिमांड बाजार में बढ़ गई।


देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए उमड़ा सैलाब
शारदीय नवदुर्गा के शुभारंभ के साथ ही समूचा नगर देवी मंत्रों के उच्चारण से गूंजायमान हो गया। घर-घर में देवी भक्तों ने हाथ के थापे व नारियल रखकर देवी की स्थापना की। प्रात:काल से ही नगर में फैली देवी की अज्ञारी की खुशबू, महिलाओं व लड़कियों ने घरों में देवी मंदिरों को दिव्य व भव्य रूप देने के लिए बाजारों में जमकर खरीदारी की। मंदिर प्रबंध कमेटी ने मंदिरों में विशेष साज-सज्जा तथा पूजा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। नवमी तक देवी मंदिरों में भजन संध्या के कार्यक्रम होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed