{"_id":"66e03ff08fd3ea4b5a0df5df","slug":"people-beat-lovers-who-went-to-temple-in-firozabad-young-man-came-with-friends-and-took-revenge-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: प्रेमी-युगल को लोगों ने पीटा... छीन लिए रुपये, फिर दोस्तों को लेकर पहुंचा युवक; इस तरह लिया बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: प्रेमी-युगल को लोगों ने पीटा... छीन लिए रुपये, फिर दोस्तों को लेकर पहुंचा युवक; इस तरह लिया बदला
Tue, 10 Sep 2024 06:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Sep 2024 06:17 PM IST
सार
सुहागनगरी में लोगों ने प्रेमी-युगल को पीटा। उनके रुपये छीन लिए। इसके बाद युवक दोस्तों को लेकर पहुंचा। उसे पीटने वाले दो आरोपियों को पीटा। पुलिस के आने से पहले भाग गए।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में प्रेमी-प्रेमिका के मिलने के दौरान युवकों के अभद्रता करने और रुपये छीनने के मामले में पीड़ित युवक ने तीन दिन बाद अपने साथ हुई अभद्रता का बदला लिया। पीड़ित युवक ने दो आरोपियों को पकड़कर उनकी जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की है। एक गांव की रहने वाली युवती बीते शनिवार को बालाजी मंदिर दर्शन के बहाने अपने प्रेमी से मिलने गई थी। दर्शन करने के बाद दोनों बालाजी के समीप नहर पटरी पर दिखतौली की तरफ आगे बढ़ गए और एकांत में एक-दूसरे से बात कर रहे थे। तभी कुछ युवकों ने उन्हें देख लिया। युवकों ने प्रेमी युगलों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें पीटा और उनसे रुपये छीन लिए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युगलों को भगा दिया। मंगलवार को बालाजी मंदिर के समीप आरोपी युवकों में से दो युवकों को पीड़ित युवक ने पहचान लिया। उसने अपने साथियों को मौके पर बुलाकर आरोपी युवकों को जमकर पीटा।
विज्ञापन
घटना देख लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के आने से पूर्व ही दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि दो पक्षों में विवाद की सूचना मिली थी। प्रेमी-प्रेमिका के मामले की जानकारी हमें नहीं मिली है। हम आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।