{"_id":"61f82959d815a678be03d408","slug":"people-are-longing-for-water-even-in-winter-firozabad-news-agr52285698","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी के दिनों में भी पानी के लिए तरस रहे है लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी के दिनों में भी पानी के लिए तरस रहे है लोग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सर्दी के दिनों में भी सुहागनगरी के बाशिंदे पेयजल संकट का सामना करने को विवश हैं। किशन नगर में नलकूप खराब है। तिलक नगर और मोहल्ला चाऊ में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। ट्रांसफार्मर खराब होने से मुस्तफाबाद और रैपुरा में पानी का संकट है।
मुस्तफाबाद में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले करीब तीन दिन से खराब है। ट्रांसफार्मर खराब होने से नलकूप नहीं चल रहा। जिससे मुस्तफाबाद और रैपुरा में पानी का संकट बना हुआ है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे है।
टैंकरों से सप्लाई पहुंचाई जा रही है। कोटला रोड पर बसे मोहल्ला किशन नगर का नलकूप पिछले पांच दिनों से खराब पड़ा है। जो आज तक ठीक नहीं हो सका। टैंकरों से पर्याप्त पानी लोगों को नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
न्यू तिलक नगर और तिलक नगर के साथ मोहल्ला चाऊ और घेर हलवाईयान में भी दूषित पानी की समस्या का अफसर निस्तारण नहीं करा सके हैं। लोग पानी खरीदकर पीने को विवश हैं।
तिलकनगर और मोहल्ला चाऊ में टीम लगातार लाइन को चेक करने के साथ ही लीकेज ठीक कर रही है। किशन नगर का नलकूप ठीक कराया जा रहा है। जिससे लोगों को पानी के संकट का सामना न करना पड़े।
रामबाबू राजपूत, महाप्रबंधक जलकल