फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   People are giving picketing, officers are not taking care

जनता दे रही है धरना, अफसर नहीं ले रहे सुध

Mon, 27 Sep 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
People are giving picketing, officers are not taking care
रिजाबाद ! दुर्गेश नगर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर धरना देते लोगों के साथ मौजूद कांग्रेस पदाधिकार? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। विकास कार्य की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनता पिछले तीन दिन से आंदोलन का रास्ता अपनाए है। इसके बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रेश्मा धर्म कांटे के समीप धरने पर सोमवार को कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ने पहुंचकर धरने को समर्थन दिया।
विज्ञापन

विकास की मांग को लेकर रेशमा धर्मकांटे के समीप क्षेत्रीय लोग धरना दे रहे है। सोमवार को उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता राजपूत धरनास्थल पर पहुंचीं और क्षेत्रीय लोगों की समस्या सुनी। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ खड़ी है। सेवा दल नगर अध्यक्ष नुरुल हुदा लाला राइन गांधी एवं महानगर उपाध्यक्ष सौरभ पोरवाल ने कहा कई बार नगर निगम को समस्या के लिए अवगत कराया गया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। महज झूठा आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मनीष द्विवेदी, मोहम्मद यामीन, इमरान, मोहम्मद अशरफ आदि मौजूद रहे। इधर, सैलई चौराहे के समीप भी विगत तीन दिन से धरना जारी है। जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान न दिए जाने के कारण लोगों में आक्रोश है। सोमवार को धरने पर महाराज सिंह, शीलादेवी, नीरजदेवी, मीरादेवी, अजीत कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी को लेकर मेयर के खिलाफ नारेबाजी
फिरोजाबाद। गदंगी और जलभराव की समस्या को लेकर हिमायूंपुर की जनता सोमवार को सड़क पर उतर आई। मेयर और नगर निगम अफसरों जमकर नारेबाजी की। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के अफसर साफ सफाई और विकास कार्य की ओर ध्यान नहीं दे रहे। नालियों का पानी नाले में न जाकर उल्टा लौट रहा है।
इससे क्षेत्र में जलभराव हो रहा है। गलियां टूटी पड़ी है। इससे आवागमन में हो रही है। मेयर और नगर निगम के अफसर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। ऐसी स्थिति में बीमारियों के फैलने का खतरा है। उन्होंने जिला प्रशासन से समस्या के निस्तारण की मांग की है।

निरीक्षण में मेयर को मिली गंदगी
फिरोजाबाद। मेयर नूतन राठौर ने सोमवार को संतनगर, कन्हैयानगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गलियों में गंदगी मिली। प्लॉटों में बारिश का पानी भरा था। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए और जलकल विभाग के अधिकारियों को पानी निकासी के लिए कहा। रामनगर हॉस्पिटल वाली गली और मेहताब नगर का भी मेयर ने निरीक्षण किया। इन क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed