एका । थाना प्रांगण में उप जिलाधिकारी जसराना कुमरचन्द जवालिया के साथ क्षेत्राधिकारी जसराना बलदेव खनेड़ा ने पीस कमेटी मीटिंग कर लोगों की समस्याएं सुनते हुए लाक डाउन की छूट एवं जुमा अलविदा के बारे में कोविड-19 के बचाव की सावधानियां बरतते हुए सोसल डिस्टेंस का पालन करने में सहयोग करने के लिए आग्रह किया । उप जिलाधिकारी ने बताया कि जुमा अलविदा की नमाज घर पर ही अदा करें।।लाँक डाउन में मिली छूट का बाजार में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए उपयोग करें । कोंडरा निवासी रेलवे से रिटायर्ड गुफरान खान ने शिकायत करते हुए कहा कि गांव से मात्र एक किलोमीटर दूर एटा जिला का अवागढ़ बाजार पड़ता है, वहां की पुलिस हमें बाजार में अंदर नहीं घुसने देती। ग्रामीण महिला पुरुषों को लगभग 15 किलोमीटर दूर एका बाजार परेशानी होती है। उप जिलाधिकारी जसराना ने अवागढ़ थाना अध्यक्ष से बात करते हुए समस्या का निदान करने के लिए कहा। मीटिंग में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश लोधी, रछपाल सिंह, ताजुद्दीन , गुलफान , वसीम , नरेंद्र भारती, भूरे शाह, रईसुद्दीन , विक्की वाष्णेय, रतन मिश्रा ,वेद प्रकाश मिश्रा सहित क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के साथ व्यापारी गण मौजूद रहे।