{"_id":"579a0d1e4f1c1b967021e178","slug":"pds-proposal-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकान के प्रस्ताव का विरोध, प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकान के प्रस्ताव का विरोध, प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड को लेकर हंगामा करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत शेखूपुर में नई राशन की दुकान का प्रस्ताव मनमाने ढंग से कराने की शिकायत ग्रामीणों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। उन्होंने डीएम को संबोधित शिकायती पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए फर्जी प्रस्ताव को निरस्त कर नए प्रस्ताव कराने की मांग की।
सिरसागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम शेखूपुर के ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर जिला मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने डीएम के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। यहां डीएम राजेश प्रकाश की अनुपस्थिति में नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव समस्याएं सुन रहे थे। विरोध होते देखकर कुछ ग्रामीणों को उन्होंने अंदर बुलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए कहा कि वर्तमान में राशन की दुकान का संचालन रुधेमई निवासी शंभूदयाल द्वारा किया जा रहा है। हालांकि परिसीमन के कारण शेखूपुर नई ग्राम पंचायत बनने के कारण यहां राशन की नई दुकान स्थापित होनी है। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय निर्माण कराने के बहाने बैठक बुलाई और उसी बैठक में दुकान का प्रस्ताव अजय प्रताप के नाम कर दिया। ग्रामीणों ने इस प्रस्ताव को निरस्त करके खुली बैठक कराके प्रस्ताव कराए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में गंगाराम, राकेश कुमार, अरविंद कुमार, लवलेश कुमार, विमल कुमार, शिवम कुमार, देवेंद्र सिंह, रामनरायन, भगवानदास, नवल किशोर, जयकिशोर, हरिओम सिंह, गीतम सिंह, महेशचंद्र, हुकुम सिंह, विजय कुमार, मुनींद्र कुमार आदि प्रमुख हैं।