फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Paving the way for completion of the incomplete service road

Firozabad News: अधूरे सर्विस रोड पूरा करने का रास्ता साफ

Fri, 26 Dec 2025 01:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 26 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Paving the way for completion of the incomplete service road
फिरोजाबाद। मीरा चौराहा से अग्रवाल टॉवर तक अधूरे सर्विस रोड पर कराए कार्य की आकलन रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी ने निगम को सौंप दी। निगम रिपोर्ट के आधार पर सर्विस रोड निर्माण जल्द पूरा करायागा।
विज्ञापन

संबंधित सर्विस रोड नवीनीकरण का काम मेसर्स देवकली इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड इंदौर को दिया गया था। करीब 2.9 करोड़ की योजना की कार्यपूर्ति में देरी और मानकों की अनदेखी से फर्म को डिबार कर दिया गया। वहीं पीडब्ल्यूडी ने जांच के बाद रिपोर्ट डीएम और नगर निगम को सौंप दी है। जानकारी के अनुसार अधूरे सर्विस रोड के संबंध में क्षेत्रीय पार्षद मुनेंद्र यादव और उद्योग पतियों ने जिलाधिकारी को भी शिकायत की थी।
विज्ञापन



मीरा चौराहा से अग्रवाल टॉवर तक सर्विस रोड पर अधूरे कार्य को जल्द पूरा कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी की जांच रिपोर्ट के आंकलन किया जा रहा है। जल्द टेंडर जारी कर बाकी सर्विस रोड का नवीनीकरण एवं नाला के चैंबरों पर ढक्कन रखवाए जाएंगे। - आशीष शुक्ला, एक्सईएन निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द बदलेगी नगर पालिका मार्ग की दशा, कार्ययोजना तैयार

शिकोहाबाद। नगर पालिका रोड की जर्जर हालत जल्द ही सुधरने वाली है। नगरपालिका प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। जिला प्रशासन से मंजूरी मिलते ही सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा।

नारायण तिराहे और नगर पालिका के मुख्य प्रवेश द्वार के पास से नगरपालिका रोड पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका ने समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है। जिला प्रशासन से हरी झंडी मिलने के बाद इस मार्ग का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। नगरपालिका अध्यक्षा रानी गुप्ता का कहना है कि जल्द ही इस मार्ग का पुर्ननिर्माण कराया जाएगा। जिससे लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed