{"_id":"601995f58ebc3e37d765d380","slug":"pavement-is-still-ready-to-put-colored-tiles-firozabad-news-agr4789555175","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमाचम है फुटपाथ फिर भी रंगीन टाइल्स लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमाचम है फुटपाथ फिर भी रंगीन टाइल्स लगाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शहर के प्रमुख गांधी पार्क में लोगों के टहलने के लिए बना सीसी का फुटपाथ अभी ठीक हालत में है। फिर भी इस फुटपाथ पर रंगीन ईंटों से इंटर लॉकिंग का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। नगर निगम कि इस पर 21 लाख रुपये खर्च करेगा। 28 जनवरी को फुटपाथ बनाने के लिए महापौर नूतन राठौर ने भूमि पूजन कर शिलान्यास भी किया है। लेकिन अब बीजेपी के ही पार्षद ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा है कि विकास कार्यों में धन का व्यय उन क्षेत्रों में किया जाना चाहिए जहां इसकी जरूरत है।
बीजेपी के पार्षद आनंद अग्रवाल ने पहले से अच्छी स्थिति वाले फुटपाथ पर रंगीन टाइल्स लगाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि फुटपाथ ठीक है फिर भी इस पर 21 लाख रुपये से अधिक की धनराशि नगर निगम 14वें वित्त से खर्च कर रहा है। जबकि गांधी पार्क से चंद कदम की दूरी पर आर्यनगर की गलियां जर्जर पड़ी हैं। आर्य नगर के मुख्य मार्ग पर गड्ढे हो रखे हैं। नगर की कई मलिन बस्तियों में रास्ते जर्जर हैं। पार्षद का कहना है कि शासन से मिली धनराशि का अपव्यय नहीं करना चाहिए।
गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण के तहत फुटपाथ पर रंगीन टाइल्स 14वें वित्त की धनराशि से लगाने का प्रस्ताव पास हुआ है। जहां तक क्षेत्र की जर्जर गलियों का सवाल है तो उन्हें बनाने के लिए 15वें वित्त में प्रस्ताव दिए गए हैं। धनराशि का व्यय पहले जर्जर पड़े मार्गों को ठीक करने में किया जाए। विजय शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद।