फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Patients suffering from typhoid, vomiting, diarrhea and fever started increasing.

Firozabad News: टाइफाइड, उल्टी-दस्त और बुखार के बढ़ने लगे मरीज

Fri, 05 Apr 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 05 Apr 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from typhoid, vomiting, diarrhea and fever started increasing.
फिरोजाबाद। मौसम बदलने के साथ वायरल बुखार का भी प्रकोप बढ़ने लगा है। साथ ही लोग उल्टी-दस्त की चपेट में भी आ रहे हैं। इधर, टाइफाइड मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। स्थिति यह है कि मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के वार्ड बीते तीन दिन से फुल चल रहे हैं। मौजूदा हालत को देखकर सिर्फ गंभीर बच्चों को भर्ती किया जा रहा है। सामान्य स्थिति में आने मरीजों को दवा देकर घर भेजा जा रहा है।मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। इनमें सबसे अधिक वायरल बुखार, टाइफाइड, डायरिया, सर्दी-जुकाम, पेट-दर्द के मरीज सामने आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के बालरोग वार्ड में 12 बेड0 का पीकू वार्ड सहित कुल 58 बालरोगी भर्ती हैं। बच्चों से लेकर बड़ों में बुखार व डायरिया का खतरा बना हुआ है। बालरोग विशेषज्ञ डाॅ. एलके गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में पेट दर्द, डायरिया टाइफाइड के मरीज सर्वाधिक आ रहे हैं। गंभीर बच्चों को भर्ती कर रहे हैं। वार्ड बीते दिन से फुल चल रहा है। होली के बाद मरीजों की संख्या तेजी से वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


सीएमएस डाॅ. नवीन जैन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से उपचार और सुविधाओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं। मरीज पूरी तरह संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed