फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Patient dies after hernia operation, commotion in hospital

Firozabad News: हर्निया के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, अस्पताल में हंगामा

Tue, 02 Jun 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 02 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Patient dies after hernia operation, commotion in hospital
युवक की मौत के बाद हंगामा करते परिजन व परिचित। संवाद - फोटो : युवक की मौत के बाद हंगामा करते परिजन व परिचित। संवाद
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड के एक निजी अस्पताल में हर्निया के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत होने पर मंगलवार को परिजन और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आसफाबाद के यादव नगर निवासी राजेश कुमार (46) ने दो दिन पूर्व स्टेशन रोड स्थित ओम हॉस्पिटल में हर्निया का ऑपरेशन कराया था। परिजन का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से उचित उपचार नहीं किया गया। आरोप है कि इसी दौरान मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के परिजन का यह भी कहना है कि मरीज की गंभीर स्थिति के बावजूद अस्पताल प्रबंधन उन पर छुट्टी कराने का दबाव बना रहा था। मौत की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए तथा अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के दौरान परिजन ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए थाना दक्षिण पुलिस इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। इंस्पेक्टर के अनुसार परिजन को आश्वासन दिया कि तहरीर और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed