फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   patient died after blood transfusion in hospital relatives created ruckus

Firozabad: खून चढ़ाने के बाद मरीज की मौत...परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा, लापरवाही का आरोप

Mon, 31 Mar 2025 05:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 31 Mar 2025 05:49 PM IST
सार

परिजन ने खून की व्यवस्था न होने की बात कही तो चिकित्सकों ने चार हजार रुपये में उपलब्ध कराने की बात कही। परिजन के रुपये देने के बाद चिकित्सकों ने खून चढ़ा दिया। खून चढ़ते ही मरीज की माैत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।


 

विज्ञापन
patient died after blood transfusion in hospital relatives created ruckus
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित हॉस्पिटल में ऑपरेशन के लिए भर्ती मरीज की रक्त चढ़ाने के उपरांत मौत हो गई। परिजन ने गलत खून चढ़ाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


थाना मक्खनपुर के मोहम्मदपुर नवादा निवासी शीलेंद्र कुमार कश्यप (50) के पैर का ऑपरेशन होना था। शीलेंद्र के बेटे मनीष कुमार ने बताया कि उन्होंने पिता को 29 मार्च को थाना उत्तर के मथुरा नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।  30 मार्च को डाॅक्टरों ने रक्त लाने के लिए कहा। परिजन ने खून की व्यवस्था न होने की बात कही तो डाॅक्टरों ने चार हजार रुपये में उपलब्ध कराने की बात कही। परिजन के रुपये देने के बाद डाॅक्टरों ने खून चढ़ा दिया। खून चढ़ते ही शीलेंद्र की तबीयत खराब हो गई। 
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजन ने हंगामा कर दिया। उन्होंने डॉक्टर पर गलत ब्लड चढ़ाने का आरोप लगाया है। जानकारी पर थाना उत्तर पुलिस पहुंची। परिजन की शिकायत पर एसीएमओ डॉ. अभिषेक कुमार जांच के लिए पहुंच गए।  पुलिस ने परिजन को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि अस्पताल प्रबंधक से अभिलेख मांगे गए हैं। जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परिजन ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed