फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Passengers will soon get cold water at the railway station

Firozabad News: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जल्द मिलेगा ठंडा पानी

Fri, 19 Apr 2024 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 19 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Passengers will soon get cold water at the railway station
टूंडला। रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। गर्मी के मौसम में रेलयात्रियों के लिए ठंडा एवं शुद्ध पेयजल की तैयारी की जा रही है। सभी स्टेशनों पर जल्द ही वाटर कूलरों को शुरू किया जाएगा। साथ ही रोड साइड स्टेशनों पर भी यात्री हित में पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए रेल मंत्रालय ने निर्देश जारी कर दिए हैं।रेल सलाहकार समिति रेलवे बोर्ड सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने बताया कि भीषण गर्मी एवं लू की आशंका को लेकर रेल प्रशासन ने सभी स्टेशनों पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था किए जाने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जिन रेलवे स्टेशनों पर वाटर कूलर खराब पड़े हैं, उन्हें जल्द सही कराया जाएगा। जिससे रेलयात्रियों को पीने का ठंडा एवं शुद्ध पानी मिल सके। इसके अलावा रोड साइड स्टेशनों पर भी पानी के टैंकर से आपूर्ति की जाएगी। प्लेटफार्मों पर पानी उपलब्ध कराने के लिए स्टेशनों पर नियमित जांच करने, गैर सरकारी संगठनों, महिला स्वयं सहायता समूहों, स्काउट एवं गाइड से सहयोग लेने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed