{"_id":"645a26eebdb560572f0f1561","slug":"passengers-upset-due-to-sand-and-gravel-lying-on-the-road-firozabad-news-c-25-1-151692-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सड़क पर पड़ी बालू-गिट्टी से राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सड़क पर पड़ी बालू-गिट्टी से राहगीर परेशान
Tue, 09 May 2023 04:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 09 May 2023 04:26 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर पड़ी बालू-गिट्टी से राहगीर परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। दुकानों के बाहर दुकानदार बालू, गिट्टी, पत्थर की पटिया आदि रख कर कब्जा किए हुए हैं। नारायण तिराहे से स्टेट बैंक रोड के लिए जाने वाले रास्ते पर लोग सड़क पर ही बालू गिट्टी डलवाकर निर्माण कार्य करा रहे हैं, जिससे राहगीरों को निकलने में परेशानी हो रही है।
नगर की स्टेशन रोड, एटा रोड, मैनपुरी रोड, मुस्तफाबाद रोड हो या अन्य सड़कों पर लोगों ने गिट्टी, बालू, पटिया व अन्य सामिग्री डाल कर अतिक्रमण कर रखा है। सड़क पर सामान डालने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नारायण तिराहे से स्टेट बैंक चौराहे को जाने वाले रास्ते पर पड़ी गिट्टी और बालू से स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों ने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।