{"_id":"6925deee1e805b6f660803e4","slug":"passengers-troubled-by-chaos-at-railway-station-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-161551-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओं से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओं से यात्री परेशान
विज्ञापन
फोटो7टिकट काउंटर के बाहर प्रवेश द्वार पर लगा कूड़े का ढेर। संवाद
फिरोजाबाद। रेलवे प्रशासन व्यवस्थाओं के साथ ही स्वच्छता में भी गंभीर लापरवाही बरत रहा है। स्टेशन पर बने टिकट वितरण काउंटर के प्रवेश द्वार के ठीक बाहर गंदगी का ढेर लगा हुआ है। इससे यात्रियों और कर्मचारियों दोनों को परेशानी हो रही है।
पार्सल कार्यालय की ओर टिकट वितरण काउंटर के प्रवेश द्वार पर कूड़े का ढेर लगा रहता है। अक्सर इस कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है। इससे होने वाला धुआं शुद्ध हवा में जहर घोलकर वातावरण को प्रदूषित करता है। साथ ही यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए घातक बन रहा है। रेलवे प्रशासन के अधिकारी और स्टेशन मास्टर इस गंभीर स्थिति पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे यह लापरवाही लगातार जारी है।