{"_id":"68375503e7665e22e50cbb62","slug":"passengers-decreased-in-summer-roadways-buses-are-running-empty-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-149207-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गर्मी में यात्री घटे, खाली दौड़ रहीं रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गर्मी में यात्री घटे, खाली दौड़ रहीं रोडवेज बसें
Wed, 28 May 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 28 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस में चिलचिलती गर्मी में सवारियों को पानी बेचता युवक। संवाद
फिरोजाबाद। मई माह के अंत में गर्मी के तेवर तल्ख होते ही रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में भी तेजी से कमी आई है। रोडवेज बसें यात्रियों के अभाव में खाली दौड़ रही हैं। इस कारण रोडवेज को हर रोज ढाई लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।
शिकोहाबाद डिपो में वर्तमान में 83 बसें हैं। दो महीने पहले होली के त्योहार पर इन बसों में अच्छी आमदनी अर्जित की थी। अब गर्मी बढ़ते यात्रियों की संख्या कम होने से डिपो अधिकारियों को आमदनी की चिंता सताने लगी है। अधिकारियों का कहना है कि सुबह और शाम के वक्त तो यात्रियों की संख्या ठीक-ठाक रहती है, लेकिन पूरी दोपहर बसें खाली दौड़ रही हैं। इसका असर आमदनी पर भी पड़ रहा है। बसों का किराया प्रतिवर्ष बढ़ाया जा रहा है लेकिन यात्रियों को सुविधा नहीं है।
किराया कम करने की तैयारी
शिकोहाबाद डिपो के एआरएम धीरज मिश्रा ने बताया कि गर्मी के दिनों में यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। इससे प्रतिदिन रोडवेज को दो से ढाई लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। इसके लिए दो दिन पहले वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में किराया कम करने की बात पर चर्चा भी हुई थी। इसके अलावा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी मेहनत करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।