फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Passed B.Ed...did not get job, applied for peon post

Firozabad News: बीएड कर लिया पास...नौकरी नहीं मिली, चपरासी पद के लिए आवेदन

Wed, 29 Oct 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 29 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Passed B.Ed...did not get job, applied for peon post
 साक्षात्कार लेते सीडीओ, बीएसए एवं अन्य अ​धिकारी। संवाद। - फोटो : साक्षात्कार लेते सीडीओ, बीएसए एवं अन्य अ​धिकारी। संवाद।
फिरोजाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए बुधवार को साक्षात्कार हुए। हैरानी की बात यह रही कि इसमें बीएड योग्यता प्राप्त महिला अभ्यर्थी चपरासी (चौकीदार) के पद के लिए साक्षात्कार देने पहुंची। वहीं, स्नातक की डिग्रीधारी महिला रसोइया बनने के लिए इंटरव्यू में शामिल हुईं।
विज्ञापन

साक्षात्कार विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय में आयोजित किए गए। इसमें पूर्णकालिक शिक्षिका, लेखाकार, चौकीदार और रसोइया के कुल 13 पदों के लिए इंटरव्यू हुए। चयन समिति में सीडीओ शत्रोहन वैश्य, बीएसए आशीष पांडेय सहित पांच सदस्यीय टीम मौजूद रही। बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि इन पदों के लिए विभाग को 35 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 25 आवेदन सही पाए गए। साक्षात्कार में 18 अभ्यर्थी विभिन्न पदों के लिए उपस्थित हुए।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि अभ्यर्थियों की योग्यता और अनुभव के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की सूची शीघ्र जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed