{"_id":"57cdb6674f1c1baa303184b4","slug":"pasmanda-muslim-society-by-exploiting-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पसमांदा मुस्लिम समाज का कांग्रेस ने किया शोषण’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पसमांदा मुस्लिम समाज का कांग्रेस ने किया शोषण’
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज की नई मस्जिद के सामने जुमे की नमाज अदा करते मुस्लिम बंधु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अनीस मंसूरी ने कहा कि पसमांदा मुस्लिम समाज का शोषण कांग्रेस ने किया। पिछड़े मुसलमानों को आरक्षण देने के नाम पर खानापूरी की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीरी गेट स्थित सिटी पैलेस में जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि पिछड़े मुस्लिमों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण मिलना चाहिए। प्रदेश की सपा सरकार ने पसमांदा समाज को सम्मान दिया है। आंवला से आए मुख्तियार अंसारी ने समाज से हक के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव ने समाज की जागरूकता की सराहना की। सम्मेलन को हाजी अंजुम अली बरेली, हाशिम हिंदुस्तानी ने विचार व्यक्त किए। संयोजक मोहम्मद सलमान खान मंसूरी, नसरुद्दीन मंसूरी ने आए अतिथियों का इस्तकबाल किया। मंडल अध्यक्ष नदीम मंसूरी, तौफीक अब्बासी, रिजवान मंसूरी, इमरान मंसूरी, आसिफ मंसूरी, कारिफ मंसूरी, जाबिर सलमानी, इलियास मंसूरी, मोहम्मद शहजाद मंसूरी, हाफिज अफसार आलम आदि मौजूद रहे।
सादगी से निकालें शोभायात्रा
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के पूर्व चेयरमैन एवं अग्रवाल ग्रुप के अध्यक्ष पूर्व सभासद अजीत अग्रवाल, युवा अग्रवाल संगठन के पूर्व अध्यक्ष विनोद गर्ग ने आदित्य मित्तल की हत्या हो जाने कारण एक अक्तूबर को अग्रसेन जयंती शोभा यात्रा को सादगीपूर्ण ढंग से निकालने का आह्वान किया। घटना से पूरा अग्रवाल समाज को दुख है। नए अध्यक्ष नितिन अग्रवाल को बधाई दी गई।