{"_id":"19e41c706c60c799e68639aa9d546dbb","slug":"participants-in-the-presentation-of-pre-finale-tied-merge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-फिनाले में प्रतिभागियों ने प्रस्तुति से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-फिनाले में प्रतिभागियों ने प्रस्तुति से बांधा समां
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 20 Dec 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रैंड्स प्रतिभा दर्पण की ओर से 20 वें यूपी टैलेंट अवार्ड्स-2015 के प्री फिनाले में प्रदेश की प्रतिभाओं ने मंच साझा किया। एक ही मंच पर सुर और ताल का ऐसा मिलन हुआ कि देखने वाले भी ताली बजाने पर मजबूर हो गए। इस मुकाबले में प्रतिभागियों ने ग्रांड फिनाले तक पहुंचने के जमकर पसीना बहाया। हर कोई खुद को बेहतर साबित करने की होड़ में दिखा।
रविवार को पालीवाल आडीटोरियम में जमकर धमाल मचा। शुभारंभ उद्योगपति अभिषेक मित्तल चंचल ने किया। प्रतिभाओं ने स्वयं को अव्वल साबित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। ऑईकॉन ऑफ यूपी, प्रिंस, प्रिंसेज, बेस्ट एक्टर ऑफ यूपी, सोलो डांस ऑफ यूपी, बैस्ट सिंगर बनने के लिए दर्जनों प्रतिभागी शामिल हुए। सुहागनगरी के अलावा आगरा, मथुरा, बरेली, बदायूं सहित अन्य स्थानों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बेटी पढ़ाओ व सेव गर्ल चाइल्ड के संदेश को लेकर जागरूकता के लिए बेस्ट स्पीच ऑफ यूपी का आयोजन किया गया। दो प्रतिभागियों को ग्रांड फिनाले के लिए रास्ता दिखाया गया। मॉडलिंग में प्रदेश भर से चुने हुए 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निणार्यक मंडल में फिल्म अभिनेता सतेंद्र गौरव, प्रेरणा टेक चंदानी, अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, डा. नम्रता निश्चित त्रिपाठी शामिल रहे। गौरव चौहान ने संचालन किया।