{"_id":"651b0aa3778b6cc8e7005cb7","slug":"panic-among-encroachers-after-receiving-notice-from-pwd-firozabad-news-c-170-1-sagr1026-417-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पीडब्ल्यूडी के नोटिस मिलने पर अतिक्रमणकारियों में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पीडब्ल्यूडी के नोटिस मिलने पर अतिक्रमणकारियों में खलबली
Mon, 02 Oct 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। शहर के वीआईपी रोड से अतिक्रमण ध्वस्त कराने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा भेजे नोटिस प्राप्त होते ही अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई है। अतिक्रमण अभियान न चले इसके लिए राजनीतिक रसूक रखने वाले लखनऊ से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। वहीं कुछ लोग हाईकोर्ट की शरण में जाने की बात कह रहे हैं।
प्रयागराज मंडल का प्रमुख टूंडला रेलवे स्टेशन का विश्वस्तर पर पुनर्निर्माण किया जा रहा है। 42.10 करोड़ की लागत से स्टेशन को भव्य रूप देते हुए कायाकल्प किया जा रहा है। 70-70 फीट की चौड़ी सड़कें, भारतीय लुक में स्टेशन का भवन व अन्य सुविधाओं से सुसज्जित किए जाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। वहीं शहर के प्रमुख वीआईपी मार्ग के संकुचित होने के साथ ही अतिक्रमण के चलते अधिकतर जाम के हालात बने रहते हैं। आगरा कमिश्नर रितु माहेश्वरी के निर्देश पर डीएम डाॅ. उज्ज्वल कुमार ने टूंडला शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के आदेश जारी किए हैं। इसी के तहत में पीडब्ल्यूडी ने अपनी डिवाइडर से 55-55 फीट जगह खाली कराने के लिए अतिक्रमणकारियों को 25 सितंबर को नोटिस जारी कर दिए थे।
चिह्नित अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। अवकाश के चलते चिह्नीकरण का कार्य नहीं हो सका है। जल्द ही गठित कमेटी व पुलिस बल के साथ चिह्नीकरण कर दिया जाएगा। कृपाशंकर यादव, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग द्वारा डिवाइडर से 55-55 फीट दोनों ओर जगह खाली कराने के लिए अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेज दिए हैं। नोटिस का समय समाप्त होते ही पीएसी व व्यापक पुलिस फोर्स के साथ सख्ती से अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जाएगा। सत्येंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी, टूंडला