फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Panchayat elections: Preparations to increase 44 sectors in the district

पंचायत चुनाव : जिले में 44 सेक्टर बढ़ाने की तैयारी

Sun, 04 Apr 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Preparations to increase 44 sectors in the district
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के उद्देश्य और जिले की संवेदनशीलता के मद्देनजर जिले में 44 सेक्टर बढ़ाने की रणनीति बनाई जा रही है। टूंडला, एका, शिकोहाबाद, अरांव एवं मदनपुर ब्लॉक में सर्वाधिक सेक्टर बढ़ाने की तैयारी है। कई न्याय पंचायतों को दो-दो सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले जिले को नौ जोन एवं 80 सेक्टरों में बांटते हुए मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया था। हालांकि जिले की संवेदनशीलता के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सेक्टरों में बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया है। कई न्याय पंचायतों का क्षेत्रफल काफी बड़ा होने के कारण सेक्टर मजिस्ट्रेटों की संख्या बढ़ाई जा रही है तो कुछ में रेलवे लाइन के बीच में आ जाने के कारण सेक्टरों की बढ़ोत्तरी की जा रही है। निर्वाचन सूत्रों की मानें तो टूंडला ब्लॉक में सात सेक्टर बढ़ाकर 16 किए जाएंगे।
विज्ञापन

नारखी ब्लॉक में चार सेक्टर बढ़ाकर 13, एका ब्लॉक में आठ सेक्टर से बढ़ाकर 14 किए जाने की तैयारी है। शिकोहाबाद, अरांव एवं मदनपुर ब्लाक में भी छह-छह सेक्टरों की बढ़ोत्तरी पर मंथन चल रहा है। यहां सेक्टर बढ़ने के बाद क्रमश: 16, 13 एवं 17 सेक्टर हो जाएंगे। हाथवंत ब्लाक में एक सेक्टर बढ़ेगा तो सदर ब्लॉक में पांच, जसराना में तीन सेक्टरों की बढ़ोत्तरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जोनल एवं सेक्टरों को संवेदनशीलता के हिसाब से तय किया जाएगा। आयोग से मंथन के बाद सेक्टरों को बढ़ाया जाना तय होगा।
आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed