फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   panchayat chunav news,pradhani election,Gram Panchayat Election,achar sahinta,achar sahinta firozabad,gram panchayat election 2021,UP gram panchayat election

पंचायत चुनाव : प्रधान पद के भावी प्रत्याशी ने गांवों में बांट दिए 50 नल के पाइप, आचार संहिता के उल्लंघन का मामला होगा दर्ज

Fri, 02 Apr 2021 07:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news,pradhani election,Gram Panchayat Election,achar sahinta,achar sahinta firozabad,gram panchayat election 2021,UP gram panchayat election
फिरोजाबाद/सिरसागंज। एसडीएम सिरसागंज नवनीत गोयल ने अरांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत राहतपुर के नगला लेखराज में प्रधान पद के भावी प्रत्याशी अवधेश द्वारा 50 घरों में नल लगवाने की सामग्री का वितरण किया जा रहा था। एसडीएम ने पुलिस को भेजकर मामले की जांच कराई तो कई घरों में पाइप रखे मिले। पाइप को जब्त करने के साथ भावी उम्मीदवार के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसडीएम एवं तहसीलदार ने पोस्टर एवं बैनरों को हटाने का अभियान भी चलाया।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोटरों को प्रलोभन देकर चुनाव जीतने की हसरत पालने वालों पर पुलिस एवं प्रशासन ने शिकंजा कसना प्रारंभ कर दिया है। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रविजय सिंह के निर्देशन में गांवों में टीम दस्तक दे रही है। एसडीएम सिरसागंज को सूचना मिली कि अरांव ब्लाक की ग्राम पंचायत राहतपुर एवं नगला लेखराज में प्रधान पद के भावी उम्मीदवार के द्वारा चुनाव जीतने के लिए घर-घर नल लगवाने को पाइप बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया। मौके पर पहुंचने के साथ अरांव चौकी पर तैनात उप निरीक्षक ब्रजमोहन गौतम को पुलिस टीम के साथ गांवों में भेजा तो घरों के बाहर हैंडपंप लगवाने के पाइप पड़े हुए मिले। पुलिस ने इन पाइपों को जब्त करने के साथ पाइपों को बांटने वालों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा है कि इस तरह की मनमानी तहसील क्षेत्र में नहीं होने दी जाएगी। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार सिरसागंज हर्षवर्धन सिंह ने तहसील क्षेत्र में बैनर-पोस्टर हटाने का अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का प्रभावी ढंग से पालन कराया जाएगा। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed