फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Panchakalyanak Festival and Mahamastikabhisheka from eight

Firozabad News: पंचकल्याणक महोत्सव और महामस्तिकाभिषेक आठ से

Sat, 04 Mar 2023 06:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 04 Mar 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
Panchakalyanak Festival and Mahamastikabhisheka from eight
पंचकल्याणक महोत्सव और महामस्तिकाभिषेक आठ से
विज्ञापन

नगर में 22 दिन तक होंगे धार्मिक आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। नगर के स्टेशन रोड स्थित नसियाजी मंदिर पर आठ मार्च से 22 मार्च तक धार्मिक अनुष्ठान होंगे। जिसकी शुरुआत आठ मार्च को जुलूस निकाला जाएगा, जो मंडी श्रीगंज महावीर जिनालय बड़ा बाजार से प्रारंभ होकर नसिया मंदिर पहुंचेगा। यहां पर धार्मिक अनुष्ठान होंगे। यह कार्यक्रम 22 मार्च तक चलता रहेगा। 10 मार्च को हर्षोल्लास के साथ रथयात्रा निकाली जाएगी।

जैन मुनि बालयोगी अमित सागर महाराज ने बताया कि पंचकल्याणक महोत्सव आठ से 13 मार्च तक प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम होंगे। जिसमें गर्भ, जन्म, तप, केवल ज्ञान और मोक्ष के बारे में बताया जाएगा। इसके बाद 13 से 22 मार्च तक महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम होंगे। आठ मार्च को सुबह आठ बजे मंडी श्रीगंज महावीर जिनालय से रथ निकाला जाएगा, जो नारायण तिराहा होते हुए नसियाजी पहुंचेगा। यहां पर पूजन होगा। नौ बजे ध्वजारोहण, मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम होंगे। इसके बाद पंच कल्याण महोत्सव कार्यक्रम होंगे। 10 मार्च को हर्षोल्लास के साथ भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सैकड़ों की संख्या में जैन समाज परिवार के साथ भाग लेगा। 12 तारीख को पंचकल्याण महोत्सव का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। वार्ता के समय अशोक जैन, दिलीप जैन, अरुण जैन, प्रिंस जैन, मोहित जैन, शैलेंद्र जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed