{"_id":"57c87b2d4f1c1b50212cb70f","slug":"padmavati-darnendra-sit-on-silver-thrones","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजत सिंहासनों पर विराजे धर्णेंद्र पद्मावती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजत सिंहासनों पर विराजे धर्णेंद्र पद्मावती
Amar Ujala
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
रजत सिंहासनों पर विराजे धर्णेंद्र पद्मावती
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गली लोहियान जैन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया धार्मिक उत्सव
गली लोहियान स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर चौबीसी टोंक पर गुरुवार को धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। मंदिर में विराजमान देवों को रजत सिंहासनों पर विराजमान किया गया। अद्भुत नजारा देखने के लिए काफी संख्या में जैन श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ, माता पद्मावती, धर्णेंद्रदेव एवं रक्षक देव क्षेत्रपाल की जिन प्रतिमाओं को कलाकृतियों से सुसज्जित रजत सिंहासनों पर विराजमान किया। मंदिर में विधि विधान से सभी क्रियाएं की गईं। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा अर्चना की। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लोकेंद्रपाल जैन ने कहा कि इसका इंतजार 40 दिन से हो रहा है। जो विमला देवी जैन के करकमलों से पूरा हुआ। प्रमोद कुमार सोनल, एसके जैन, प्रवीन जैन, राजेश जैन, पप्पू जैन, प्रेमचंद्र जैन, पिंटू लाल, बीना जैन, सतीशचंद्र विनोद जैन, प्रदीप जैन कल्लू आदि रहे।