फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Oxygen cylinders were found in the kitchen, external drug prescription

रसोई में मिले आक्सीजन के सिलेंडर, बाहरी दवा की पर्ची 

Tue, 25 Oct 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 25 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Oxygen cylinders were found in the kitchen, external drug prescription
निरीक्षण
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के निदेशक डा.अलोक कुमार ने सोमवार को जिला एवं महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। हर कदम पर उन्हें खामियां मिलीं। जिला अस्पताल में आक्सीजन के सिलेंडर रसोई में रखे मिले तो मरीजों के हाथ में बाहरी दवा की पर्ची थी। एक्सरे की रिपोर्ट खुले में दी जा रही थी। जिला महिला अस्पताल में एक भी आपरेशन नहीं होने की जानकारी मिली तो निदेशक का गुस्सा फटकार में बदल गया। सीएमएस से सीधे कह दिया। आप तो नौकरी छोड़ दो। संविदा पर काम करो। 
विज्ञापन

मिशन निदेशक आलोक कुमार सुबह करीब नौ बजे जिला अस्पताल पहुंचे। उनका सामना उन मरीजों से हो गया जिनके हाथों में बाजार की दवा थी। डा.आरए सुधाकर की बाहर की दवा की पर्ची लिखने पर क्लास लगाई। बाहरी लोग दवा लिखते मिले तो सीएमएस डा. अजय शुक्ला को फटकारा। बोले इसके लिए जिम्मेदारी तुम्हीं हो। फिजियोथैरेपी कक्ष में मिर्गी कक्ष लिखा मिला। डा.सुधाकर के कक्ष में काउंसलर की पर्ची देखी। मरीज को देखने वाले स्थान पर ईंटें थीं। दंत चिकित्सालय में एक्सरे की फिल्म नहीं मिली। ब्लड बैंक के प्रभारी डा.नवीन जैन को निगेटिव के अलग रजिस्टर बनाने एवं आनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए। महिला अस्पताल में पहुंचने के बाद सीएमएस नहीं आई। सीएमओ को सीएमएस डा.उपमा सिंह को खुद खोजना पड़ा। महिला अस्पताल के एनसीडी कक्ष में स्टाफ बढ़ाने के आदेश दिए। लेबर रूप के निरीक्षण के दौरान करबला निवासी कल्लो ने उपचार मिलने की शिकायत की। डीएम ने हल्ला मचाने वाली महिलाओं को समझाया। आपरेशन नहीं होने पर मिशन निदेशक ने सीएमएस डा. उपमा सिंह की क्लास लगाई। परिवार कल्याण विभाग के एमडी पीएन गुप्ता को निर्देश दिए कि वह सीएमएस व गायनोलोजिस्ट के खिलाफ कार्रवाई करें। इस दौरान वरिष्ठ सलाहाकार डा. बीएस अरोरा, एनएचयूएम की डीजीएम डा. ऊषा गंगवार,डीएम राजेश प्रकाश,सीएमओ डा. पुष्कर आनंद तथा नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव साथ थे। 
विज्ञापन



अमर उजाला की पहल को सराहा 
एनएचएम के निदेशक डा.अलोक कुमार ने ब्लड बैंक के निरीक्षण के दौरान प्रभारी डा. नवीन जैन को निर्देश दिए कि वह हर माह कैंप आयोजित करें। गर्भवती महिलाओं की जान बचाने को यदि एक्सचेंज के लिए कोई नहीं हो तो फ्री में ब्लड दें। अमर उजाला का नाम लेते हुए कहा कि अमर उजाला द्वारा रक्त दान कैंप लगवाए जाते हैं। हमेशा ही मदद करते हैं। निदेशक के साथ ही डा.नवीन जैन ने अमर उजाला की पहल को सराहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



अरे क्या अस्पताल उड़ाओगे...
एनएचएम की डीजीएम डा.उषा गंगवार ने वरिष्ठ सलाहाकार डा.बीएस अरोरा को उस कक्ष की ओर ले गईं जहां बाहर एनसीडी कक्ष लिखा था। अंदर रसोई संचालित हो रही थी। रसोई कक्ष में आक्सीजन के भरे सिलेंडर रखे हुए थे। उन्होंने तुरंत कहा कि इससे तो अस्पताल की बिल्डिंग ही उड़ जाएगी। मिशन निदेशक डा.आलोक कुमार ने सीएमएस को इन्हें हटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed