फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Overbridge will soon connect Linepar area, hundreds of villages will benefit

Firozabad News: लाइनपार क्षेत्र को जल्द जोड़ेगा ओवरब्रिज, सैकड़ों गांवों को मिलेगा लाभ

Sat, 03 May 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 03 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Overbridge will soon connect Linepar area, hundreds of villages will benefit
टूंडला रेस्टकैंप कालोनी में बनाया जा  रहा ओवरब्रिज संवाद
टूंडला। लाइनपार क्षेत्र को जोड़ने वाला ओवरब्रिज का कार्य अपने अंतिम पड़ाव पर है। जल्द ही लाइनपार क्षेत्र की ओर से आने व जाने वाले भारी वाहन फर्राटा भरते हुए गुजरेंगे। अब वाहनों को गेट खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ओवरब्रिज के बनने से लाइनपार के दर्जनों गांवों के अलावा आगरा परिक्षेत्र में जाने का रास्ता सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

ओवरब्रिज बनने से टूंडला जंक्शन प्रयागराज मंडल का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। लाइनपार आने-जाने में लोगों की असुविधा को देखते हुए रेलवे एक दशक पश्चिमी रेल फाटक पर अंडरपास बनवा दिया था, किंतु इस अंडपास की ऊंचाई कम होने से भारी वाहनों के न निकल पाने से पूर्वी रेल फाटक पर जाम के हालात रहने लगे थे। वहीं कई बार ट्रेन के आने तक लोग गुजरते थे, इसके चलते हादसे हो रहे थे। ऐसे में रेल प्रशासन ने पूर्वी रेल फाटक पर ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

पूर्वी रेल फाटक पर पिछले एक वर्ष से ओवरब्रिज बनने का कार्य तेजी से चल रहा है। रेल फाटक भी ऐसा बनाया जा रहा है मानो हाबड़ा ब्रिज हो। उसकी डिजाइन लोगों को खासी भा रही है। इस ओवरब्रिज के बनने से लाइनपार जाने के लिए रेल फाटक पर घंटों इंतजार नहीं करना होगा। अब ओवरब्रिज से छोटे बड़े वाहन फर्राटे भरते हुए गुजरेंगे। ओवरब्रिज रेस्टकैंप कॉलोनी से लाइनपार में रामलीला मैदान से आगे सड़क पर उतरेगा। जो लाइनपार ही नहीं आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को जोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





आसानी से पहुंच सकेंगी दमकल
शहर से लाइनपार जाने के लिए रेलवे ने अंडरपास तो बनाया हुआ है, किंतु उस अंडरपास की ऊंचाई अधिक नहीं है। इसके चलते बडे़ वाहन अंडरपास से नहीं गुजर पा रहे थे। लाइनपार क्षेत्र में आग लगने पर फायर ब्रिगेड को पूर्वी गेट खुलने का इंतजार करना पड़ता था। अब इस ओवरब्रिज के बनने फायरब्रिगेड की गाड़ियां फर्राटे भरते हुए गुजरेंगी जिससे लाइनपार क्षेत्र में आग लगने पर जल्द राहत मिलेगी।


टूंडला-आगरा फतेहाबाद की दूरी होगी कम
यमुना पार के फतेहाबाद आदि क्षेत्रों में आवागमन के लिए बडे़ वाहनों को आगरा होते हुए आना-जाना पड़ रहा था। अब इस पुल के बनने से टूंडला व आगरा के फतेहाबाद व चंबल क्षेत्र की दूरी कम हो जाएगी। यमुना पार से आने वाली सब्जी, चंबल बालू आदि का सीधे टूंडला से जुड़ाव हो जाएगा। इससे लोगों को खासा लाभ मिलेगा।



लाइन क्रॉस करने की घटनाओं पर लगेगा विराम
टूंडला। ओवरब्रिज बनने से रेल फाटक बंद रहेगा, वहीं ओवरब्रिज से वाहनों व लोगों के गुजरने से लाइन क्रॉस करने की समस्या खत्म हो जाएगी। साथ ही रेल फाटक से निराश्रित गोवंश व अन्य जानवरों के रेल ट्रैक पर नहीं पहुंच सकेंगे। इससे आए दिन होने वाले हादसे रुकेंगे।

लाइनपार से जोड़ने वाला ओवरब्रिज लगभग बनकर तैयार है। रेलवे द्वारा रेल ट्रैक के ऊपर होने वाले कार्य के लिए मेघा ब्लॉक मिलते ही पूरी तरह तैयार कर दिया जाएगा।

राजीव चौहान, साइट इंजीनियर- सूर्या कंपनी

टूंडला स्टेशन के पूर्वी साइड बनाया जा रहा ओवरब्रिज अगस्त-सितंबर माह के मध्य पूरा हो जाएगा। इसके बनने से भारी वाहनों, फायर ब्रिगेड आदि की समस्या खत्म हो जाएगी। वहीं पूर्वी रेल फाटक से आवागम बंद हो जाएगा।
अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उमरे प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed