फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Overbridge construction is going on slow

धीमी गति से चल रहा है ओवरब्रिज का निर्माण

Fri, 23 Apr 2021 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Overbridge construction is going on slow
आसफावाद चौराहा स्थित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण करते नगर विधायक मनीष असीजा - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। आसफाबाद रेलवे फाटक पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज का निर्माण काफी धीमी गति से किया जा रहा है। यह बात शुक्रवार को अधिकारियों के साथ विधायक मनीष असीजा के औचक निरीक्षण में सामने आई। उन्होंने निर्माण कार्य धीमी गति से होने पर नाराजगी जाहिर की और संस्था से कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आसफाबाद और लेबर कॉलोनी स्थित रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज न होने से लोगों को आवागमन में होती थी। फाटक बंद होने पर लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता था और जाम लग जाता था।
विज्ञापन

वहीं कई बार रेलवे लाइन पार करते समय बाइक सवार ट्रेन की चपेट में आने से हादसे का शिकार भी हो चुके थे। दोनों स्थानों पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए नगर विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पहल की थी। इस पर प्रदेश सरकार ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए स्वीकृति दी। लेबर कॉलोनी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आसफाबाद पर बन रहे ओवरब्रिज का निर्माण 60 प्रतिशत भी पूरा नहीं हो सका है। शुक्रवार को नगर विधायक मनीष असीजा ने अधिकारियों के साथ आसफाबाद पर बन रहे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मनीष असीजा ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, जिससे लोगों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed