फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Outpost in-charge accused of beating

Firozabad News: चौकी इंचार्ज पर लगाया पिटाई का आरोप

Wed, 17 Sep 2025 07:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 17 Sep 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge accused of beating
सांकेतिक 
पुलिस ने कहा पिता-पुत्र के बीच है विवाद
विज्ञापन

जसराना। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक द्वारा चौकी इंचार्ज मुस्तफाबाद पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई करने की बात कही। वहीं, पुलिस ने कहा मामला पिता-पुत्र के बीच आपसी विवाद का है।
कस्बा मुस्तफाबाद निवासी वीरेश राठौर एवं उसके पुत्र गौरव के बीच मंगलवार को विवाद हो गया था। विवाद के बाद पिता ने शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस गौरव को चौकी पर लेकर पहुंची। इस दौरान लोगों ने पिता-पुत्र के बीच समझौता करा दिया। समझौता होने पर पुलिस ने गौरव को छोड़ दिया। बुधवार को कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वायरल वीडियो में युवक अपनी चोटों को दिखा रहा है वहीं, पिता चौकी इंचार्ज पर पुत्र को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गौरव को बुधवार को फिर से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया मामला पिता-पुत्र के बीच विवाद का है। पिता द्वारा शिकायत करने पर पुलिस पुत्र को लेकर आई थी। गांव के प्रधान द्वारा वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed