फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Outbreak of viral fever with dengue like symptoms, drop in platelets

Firozabad News: डेंगू जैसे लक्षणों के साथ वायरल बुखार का प्रकोप, प्लेटलेट्स में गिरावट

Sun, 17 Aug 2025 06:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 17 Aug 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
Outbreak of viral fever with dengue like symptoms, drop in platelets
सांकेतिक 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजाबाद। जिले में वायरल बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में ऐसे मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। इस वायरल में एक चिंताजनक बात यह है कि कई मरीजों की प्लेटलेट्स में गिरावट देखी जा रही है।
मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि ओपीडी में आने वाले 60 फीसदी से अधिक मरीज बुखार से पीड़ित हैं। इनमें से लगभग 20 फीसदी मरीजों की प्लेटलेट्स कम हो रही हैं, और 30 फीसदी मरीजों में तो यह संख्या 50,000 से भी नीचे जा चुकी है। हालांकि, अभी तक डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर ऐसे मरीजों की डेंगू जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

प्लेटलेट्स में कमी के कारण ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स और ब्लड की मांग बढ़ गई है। डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि यह समस्या बुजुर्गों में अधिक देखने को मिल रही है। वायरल बुखार से ठीक होने के बाद भी कई मरीज कमजोरी और थकान महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात में बढ़े त्वचा और अन्य रोग
वायरल के साथ-साथ, बरसात के मौसम में त्वचा रोगों के मरीजों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है। रविवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भी मरीजों की काफी भीड़ रही।

मुख्य लक्षण
डेंगू: अचानक तेज बुखार, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, शरीर पर लाल चकत्ते, उल्टी-दस्त, चक्कर आना और कमजोरी।

चिकनगुनिया: सिर और मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में सूजन, सूखी उबकाई और अत्यधिक थकान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed