{"_id":"5f4d42868ebc3e4ae00fb93c","slug":"other-firozabad-news-agr457245580","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। कटरा मीरा में एक निर्माणाधीन मकान के छज्जे का लिंटर खोलते समय छज्जा गिर पड़ा। जिससे मजदूर की उसके नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद गृहस्वामी परिवार के साथ भाग गया। सूचना पर सीओ पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
कटरा मीरा में मोहल्ला हजीरों के समीप राजा नाम के एक व्यक्ति का मकान है। मकान की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार सुबह एक मजदूर दूसरी मंजिल के छज्जे की शटरिंग खोलने गया था। जब मजदूर शटरिंग खोल रहा था, तभी अचानक छज्जे का बीच से एक हिस्सा खुलकर मजदूर के ऊपर गिरा। जिससे मजदूर की नीचे सड़क पर गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद गृहस्वामी परिवार के साथ भाग गया। जानकारी होते ही स्थानीय लोग एकत्रित हुए और छज्जे के टुकड़े को हटा कर मजदूर को निकाला। सूचना पर सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा और प्रभारी थानाध्यक्ष अंजीश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा काफी प्रयास के बाद मजदूर की शिनाख्त शिवम उर्फ छोटे (30) पुत्र गोवर्धन सिंह लोधी राजपूत निवासी नगला बाजदार थाना मक्खनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मकान स्वामी की तलाश में जुट गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिमांशू के सिर से उठा पिता का साया
शिवम की मौत के बाद उसके आठ वर्षीय पुत्र हिमांशू के सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक के भतीजे रानू ने बताया कि उसके चाचा मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। दो भाइयों में शिवम छोटा था। उसकी पत्नी गीता देवी, बड़े भाई रामनाथ व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।