फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Order for suspension of supervisor and dismissal of BLO from job

Firozabad News: सुपरवाइजर के निलंबन और बीएलओ को नौकरी से निकालने का आदेश

Wed, 12 Nov 2025 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 12 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Order for suspension of supervisor and dismissal of BLO from job
सदर तहसील में समीक्षा में मौजूद बीएलओ,सुपरवाइजर। स्रोत विभाग - फोटो : सदर तहसील में समीक्षा में मौजूद बीएलओ,सुपरवाइजर। स्रोत विभाग
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने मंगलवार को सदर तहसील में विधानसभा निर्वाचक नामावली के प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान कार्य में घोर लापरवाही मिलने पर डीएम ने कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


एईआरओ ओम प्रकाश अकेला की प्रगति मात्र 30 प्रतिशत होने पर डीएम ने तत्काल चार्जशीट देने के आदेश दिए। सुपरवाइजर मंजू, गार्गी, उर्मिला देवी और मयंक कुमार जैन की प्रगति न्यून पाए जाने पर जिलाधिकारी ने इन सभी का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। सुपरवाइजर उमेश राठौर को निलंबित करने की बात कही गई, जबकि उनके अधीन कार्यरत बीएलओ प्रमिला देवी द्वारा गणना प्रपत्र वितरण में उदासीनता बरतने पर डीएम ने उन्हें नौकरी से निकालने का आदेश दिया।
विज्ञापन

वहीं सुपरवाइजर पवन यादव के अधीन काम करने वाले बीएलओ की प्रगति खराब होने पर उन्हें चार्जशीट देने एवं वेतन काटने के आदेश दिए गए। डीएम रमेश रंजन ने यह भी स्पष्ट किया कि गणना प्रपत्र वितरण में जिस भी बीएलओ की प्रगति 50 प्रतिशत से कम मिलेगी, उनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अच्छे कार्य पर मिला सम्मान

लापरवाही पर कार्रवाई के साथ ही, डीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित भी किया। बीएलओ आशा सक्सेना और आशीष कुमार द्वारा गणना प्रपत्र वितरण में अच्छा कार्य करने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के आदेश दिए गए। डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बुधवार तक शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण अवश्य हो जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक के दौरान सीडीओ शत्रोहन वैश्य, एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह, एसडीएम गजेंद्र सिंह, अपर नगर आयुक्त अब्बास हसन नकवी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed