फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Opposition to the team that reached Tilak Nagar to recover dues

Firozabad News: तिलक नगर में बकाया वसूली के लिए पहुंची टीम का विरोध

Wed, 29 Jan 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 29 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the team that reached Tilak Nagar to recover dues
फिरोजाबाद। लंबे समय से स्वच्छ पेयजलापूर्ति के लिए संघर्ष कर रहे तिलकनगर पीपल वाली गली निवासियों ने मंगलवार को निगम के वसूली शिविर का विरोध किया। जल मूल्य वसूली के लिए पहुंची टीम दो घंटे तक तिलकनगर क्षेत्र में फंसी रही।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 26 में तिलकनगर के पीपल वाली गली में लंबे समय से जलापूर्ति की किल्लत है। लोगों के अनुसार ज्यादातर दिनों में गंदा और मटमैला पानी आता हैं। इससे लोग आक्रोशित हैं। मंगलवार को क्षेत्र में बकाया जलमूल्य वसूली को क्षेत्र में पहुंचे कर्मियों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे तक चले हंगामे व विरोध से वसूली कार्य प्रभावित रहा। एक्सईएन ने लोगों को समझा कर नई लाइन डालने का आश्वासन दिया। क्षेत्र के प्रमोद सैनी एवं अजय शर्मा के मुताबिक निगम प्रशासन करीब एक साल से क्षेत्रीय समस्या की अनदेखी कर रहा है। 100 से अधिक परिवार पेयजल किल्लत और गंदे पानी की आपूर्ति संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन




जलापूर्ति संबंधी समस्या का हवाला देते हुए तिलक नगर में लोगों ने वसूली शिविर नहीं लगने दिया। इससे वसूली प्रभावित हुई। टीम को बंधक बनाने की बात गलत है। जलापूर्ति समस्या का जल्द निदान किया जाएगा। - तारकेश्वर पांडेय, एक्सईएन जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed